CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Facebook, Instagram, Youtub और X डाउन, बंद हुई दुनिया की कई सर्विसेज, घंटेभर बाद हुई बहाल

2 वर्ष ago
in INDIA, News
0
Facebook, Instagram, Youtub and X down, many services around the world stopped, restored after an hour
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

Facebook-Insta Down: Meta की कई सर्विसेज डाउन हो गई हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहा है। कई लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉग आउट हो गए हैं। जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे हैं। आधे घंटे से ज्यादा हो चुका हैं, अब तक फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनिया के कई हिस्सों में बंद हैं। लोग X पर लगातार शिकायत कर रहे हैं।

Downdetector के मुताबिक Meta की सर्विसेज भारतीय समयानुसार रात के 9.10 बजे प्रभावित हुई हैं। मोबाइल ऐप सहित वेब सर्विसेज भी ऐक्सेस नहीं हो रही हैं, फेसबुक ऐप भी काम नहीं कर रहा है।

YouTube और X भी कई लोगों के बंद
फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा अब दुनिया की और भी दूसरी वेबसाइट्स डाउन हो रही हैं। Downdetector के मुताबिक YouTube और X भी कई लोगों के लिए काम करना बंद कर चुके हैं।

फेसबुक ने जारी किया स्टेटमेंट
Facebook की पेरेंट कंपनी Meta की तरफ से स्टेटमेंट आ गया है। कंपनी ने कहा है, हमें इस बात की जानकारी है कि लोगों को फेसबुक सर्विसेज ऐक्सेस करने में मुश्किल हो रही है, हम इस पर काम कर रहे हैं।

कई यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम के कॉमेन्ट सेक्शन काम नहीं कर रहा है तो कई यूजर्स ऐप भी ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। गौरतलब है कि Facebook और Instagram की सर्विसेज ना सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया भर में डाउन हैं।

हालांकि, मेटा की सर्विसेस अब धीरे-धीरे काम करना शुरू कर रही हैं, इसमें भी फेसबुक ने काम करना शुरू कर दिया है। जबकि इंस्टाग्राम अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। कंपनी ने अभी ये नहीं बताया कि उनकी सर्विस किस वजह से काम नहीं कर रही थी।

कैंब्रिज अनालिटिका-फेसबुक डेटा लीक में भी हुआ था ऐसा
फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta की तरफ से अब तक इसे लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें कि कैंब्रिज अनालिटिका फेसबुक डेटा लीक के दौरान भी लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से लॉग आउट होने लगे थे, बाद में पता चला की करोड़ों लोगों का डेटा फेसबुक से लीक हो गया। हालांकि इस बार क्या प्रॉब्लम हो रही है फिलहाल साफ नहीं है।

फेसबुक अकाउंट खुद से लॉगआउट हो जाना इस तरफ इशारा करता है कि फेसबुक की सर्सिवसेज हैक हुई हैं। हालांकि कई बार ऐसे भी होता है कि फेसबुक सर्वर में कोई दिक्कत आती है तो भी फेसबुक लॉगआउट हो जाते हैं।

फेसबुक यूजर्स को सता रहा हैकिंग का डर
माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट X पर कई यूजर्स और एक्स्पर्ट्स ये कह रहे हैं कि फेसबुक से एक बार फिर से डेटा लीक होने वाला है, कुछ का मानना है कि फेसबुक से एक बार फिर से डेटा लीक हो रहा है।

यह भी पढ़े: Google ने प्ले स्टोर से शादी डॉट कॉम, नौकरी डॉट कॉम समेत ये 10 ऐप किए रिमूव, जानें क्यों हटायें!

आम तौर पर जब फेसबुक डाउन होता है तो फीचर्स काम नहीं करते हैं, लेकिन जब खुद से लोगों के फेसबुक अकाउंट लॉगआउट हो जाते हैं तो ये मुश्किल वाली बात है। कैंब्रिज अनालिटिका-फेसबुक डेटा लीक के दौरान दुनिया भर के करोड़ों फेसबुक यूजर्स का डेटा लीक हुआ था। उस दौरान भी लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉगआउट होने लगे थे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Gold and Silver Price: Gold rates fall across the country, a golden opportunity for investors
Business

Gold And Silver Price : देशभर में गोल्ड रेट में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

अप्रैल 23, 2026
Infographic announcing RIICO's 50 crore support for MSME centers with factory image and currency symbol (Rupee)
INDIA

RIICO का बड़ा फैसला: राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ का सहयोग, MSME सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

अप्रैल 22, 2026
Surat LPG crisis: Crowds gather at Udhna station, leading to stampede amid lathicharge
INDIA

सूरत में LPG संकट का असर: उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़, लाठीचार्ज के बीच भगदड़ जैसे हालात

अप्रैल 19, 2026
Next Post
Wife accused of murdering husband murdered in in-laws house, both parties did not give report, parents even refused to accept the dead body

पति की हत्यारोपी पत्नी का ससुराल में मर्डर, दोनो पक्ष ने नहीं दी रिपोर्ट, मायके वालों ने शव लेने से भी किया इंकार

Wife fell in love with relative, husband was shunned, amazing story of strange love

पत्नी को हुआ रिश्तेदार से प्यार, पति को किया दर किनार, अजब प्रेम की गजब कहानी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN