CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी के मामले में मध्यप्रदेश के मंत्री शाह की मुश्किलें बढ़ी

1 वर्ष ago
in bundi, INDIA, RAJASTHAN
0
Madhya Pradesh minister Shah's troubles increased in the matter of commenting on Colonel Sofia Qureshi
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी के कांग्रेस नेता की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किया केस

बूंदी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर भारत की ओर से जवाबी कार्यवाही में शामिल महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केस दर्ज कर लिया है। आयोग ने बूंदी के कांग्रेस नेता राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा की शिकायत पर शुक्रवार को केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के एक्शन में आने के बाद मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किले बढ़ती जा रही है।

आयोग ने शुक्रवार को दर्ज किया केस

मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान के बाद इस मामले में बूंदी के चर्मेश शर्मा ने गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी। जिस पर आयोग ने शुक्रवार को आयोग ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया।

नारी सम्मान की गरिमा के विरुद्ध बयान

मानवाधिकार आयोग में दर्ज शिकायत में बूंदी के कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध मध्यप्रदेश के सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी को भारतीय नारी सम्मान की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला व राष्ट्रीय एकता व अखंडता की विरुद्ध बताया गया है।

कड़ी कार्यवाही की मांग

शिकायत में मानव अधिकार आयोग से भारतीय सेना की सभी महिला अधिकारियों की नारी सम्मान की गरिमा सुनिश्चित करने के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान देने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गयी है।

यह भी पढ़े: सीजफायर रद्द करने की मांग को लेकर राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने राष्ट्रपति भवन में याचिका

भारतीय सेना का सम्मान सर्वाेपरि – शर्मा

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने वाले बूंदी के कांग्रेस नेता राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना का सम्मान सर्वाेपरि है।और किसी भी सैन्य अधिकारी का इस तरह से अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।शर्मा ने कहा कि यह और भी शर्मनाक है कि जिस व्यक्ति ने संविधान की शपथ लेकर एक राज्य सरकार के मंत्री का पद ग्रहण कर रखा है उसके द्वारा ऐसी अपमानजनक टिप्पणी भारतीय सेना की महिला अधिकारी के विरुद्ध की गयी है। शर्मा ने कहा कि प्रत्येक देशवासी को वर्तमान समय मे भारतीय सेना का हर स्तर पर हर हौसला बढ़ाना चाहिये।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
A family going to Khatushyam Darshan died in a truck-car collision, mother and two sons died, 3 injured

खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे परिवार की ट्रक-कार टक्कर में मौत, मां और दो बेटों की गई जान, 3 घायल

Big decision of Rajasthan High Court: 70 thousand ministerial employees got the benefit of reservation

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 70 हजार मंत्रालयिक कर्मचारियों को मिला आरक्षण का लाभ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN