CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

2 घंटे ago
in bundi, CRIME
0
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.

Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.

Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले में दुष्कर्म के एक मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। 20 वर्षीय अविवाहित युवती के करीब छह माह के गर्भ का कथित रूप से उसकी इच्छा के विरुद्ध निजी अस्पताल में गर्भपात कराने का आरोप सामने आया है। मामला सामने आने के बाद बूंदी शहर के बाईपास रोड स्थित संबंधित निजी अस्पताल की भूमिका भी पुलिस जांच के घेरे में आ गई है।

पीड़िता के पिता की ओर से रायथल थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, युवती के साथ दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसी डर और कथित ब्लैकमेल के चलते आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

गर्भवती होने की जानकारी मिली तो बूंदी ले जाने का आरोप

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद आरोपी युवती को घूमाने के बहाने बूंदी लेकर आया। इसके बाद उसे बाईपास रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध करीब छह माह के गर्भ का कथित गर्भपात कराया गया।आरोप यह भी है कि गर्भपात के बाद आरोपी युवती को अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

1 जुलाई को दर्ज हुई रिपोर्ट, 4 जुलाई को आरोपी गिरफ्तार

परिजनों की जानकारी में मामला आने के बाद 1 जुलाई को रायथल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी मुरली शर्मा को 4 जुलाई को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

अस्पताल संचालक को BNSS की धारा 94 का नोटिस

पुलिस ने निजी अस्पताल की भूमिका की जांच के लिए अस्पताल संचालक को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 94 के तहत नोटिस जारी किया है। पुलिस ने अस्पताल से उपचार संबंधी रिकॉर्ड, मेडिकल दस्तावेज और अन्य आवश्यक जानकारी तलब की है।

इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को भी पत्र भेजकर संबंधित जानकारी मांगी गई है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अब जांच में सामने आएगा असली सच

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि कथित गर्भपात किन परिस्थितियों में हुआ, अस्पताल में युवती का उपचार किस प्रक्रिया के तहत किया गया और इस पूरे मामले में अस्पताल की भूमिका क्या रही। पुलिस इन सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

रायथल थानाधिकारी दलवीर सिंह के अनुसार, दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, गर्भपात से जुड़े आरोपों की अलग से जांच की जा रही है। संबंधित अस्पताल को नोटिस जारी कर रिकॉर्ड मांगा गया है और उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN