बूंदी। दीपोत्सव के पावन पर्व पर शहर के बाजारों में जोरदार रौनक और ग्राहकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन के चलते बूंदी शहर के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान ‘पाटोदी एंटरप्राइजेज’ पर खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शोरूम में एलईडी टीवी, स्मार्ट टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, गीजर, हीटर और प्रेस समेत सभी आधुनिक डिजिटल व घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की पूरी रेंज उपलब्ध है।
अपग्रेडेशन और इनोवेशन की ओर ग्राहकों का रुझान
बाजार के रुझान और ग्राहकों की पसंद पर बात करते हुए संचालक रोहित पाटोदी ने बताया कि इस बार खरीदारों की प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव आया है। लोग अब पारंपरिक मॉडल्स की बजाय लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं-
फ्रंट लोड व फुल्ली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन- पहले जहां अधिकांश ग्राहक सेमी-ऑटोमैटिक तक सीमित रहते थे, वहीं अब फुल्ली ऑटोमैटिक और फ्रंट लोड मॉडल्स पर तेजी से अपग्रेड हो रहे हैं।
डबल डोर और साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर– सिंगल डोर फ्रिज का दौर पीछे छूट रहा है; ग्राहक अब आधुनिक किचन के अनुरूप बड़े डबल-डोर और साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर को पहली पसंद बना रहे हैं। 4K अल्ट्रा एचडी (UHD) स्मार्ट टीवी- सामान्य एलईडी स्क्रीन के मुकाबले अब हाई-डेफिनिशन विजुअल्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले 4K UHD टीवी की मांग सबसे अधिक है।
सर्दियों की अग्रिम तैयारीर– मौसम में ठंडक की शुरुआत के साथ ही लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स वाले वाटर गीजर और रूम हीटर की खरीदारी में भी तेजी देखी जा रही है।
0ः डाउन पेमेंट, आसान किस्तें और आकर्षक उपहार
त्योहार पर आम बजट को ध्यान में रखते हुए आसान फाइनेंस और आकर्षक डील्स की सुविधा दी जा रही है-
जीरो डाउन पेमेंट- बिना किसी प्रारंभिक भुगतान के सीधे घर ले जाएं अपनी पसंद का इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद। आसान ईएमआई (EMI)- न्यूनतम ब्याज और सरल किस्तों पर त्वरित लोन की सुविधा। कैशबैक व बंपर ऑफर्स- हर साल की तरह इस बार भी विभिन्न फाइनेंस योजनाओं के तहत निश्चित उपहार, बंपर लकी ड्रॉ और कैशबैक स्कीम्स का लाभ ग्राहकों को मिल रहा है।
शानदार डिस्काउंट्स, आसान किस्तों और लेटेस्ट गैजेट्स के बेहतरीन कलेक्शन के साथ ‘पाटोदी एंटरप्राइजेज’ पर दिवाली का बाजार पूरी तरह गुलजार है।




