CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

सड़क किनारे से जाली चीरे हटाने की बात पर पहले कहासुनी-फिर खूनी संघर्ष, जानलेवा हमले में आधा दर्जन घायल

2 वर्ष ago
in tonk
0
First an altercation over the issue of removing fake incisions from the roadside - then a bloody conflict, half a dozen injured in the deadly attack
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

टोंक। जिले के उनियारा थाना क्षेत्र के कुंडिया गांव में ग्राम पंचायत बालीथल द्वारा कुंडिया बीला ढाणी से बालीथल तक बनाई जा रही सीसी रोड़ के किनारे से जाली चीरे हटाने की बात पर मगंलवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद बुधवार को जानलेवा हमला खूनी संघर्ष में बदल गया। धारदार हथियारों से हुए जानलेवा हमले में दोनों पक्षों की 2 महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर टोंक व सवाई माधोपुर रैफर किया गया है।

उनियारा थाना प्रभारी धर्मेश दायमा ने बताया कि कुंडिया गांव में एक पक्ष से बंशीलाल मीणा (रिटायर्ड डीटीओ) तथा दूसरे पक्ष के आशाराम मीणा (अध्यापक) कुंडिया गांव में ग्राम पंचायत बालीथल द्वारा बीला ढाणी से बालीथल बैरवा ढाणी की ओर बनने वाली सीसी रोड़ के दोनों किनारे से खेत के जाली चीरे हटाने की बात पर मगंलवार को आपस में कहासुनी हो गई थीं।

वहीं दोनों के बीच पुरानी रंजिश भी बताई जा रही हैं। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया और आपसी कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के परिजनों के बीच आपस में मारपीट फिर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला व खूनी संघर्ष हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर उनियारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर घायलों को उनियारा सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल अवस्था में आशाराम मीणा को टोंक तथा बंशीलाल मीणा को सवाई माधोपुर रैफर किया गया है। अन्य घायलों को भी रैफर किया गया हैं।

यह भी पढ़े: एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान से मेडिकल स्टोर संचालको में मचा हड़कंप, बूंदी की कई फर्मो पर कार्रवाई

थानाधिकारी की जानकारी अनुसार एक पक्ष के बंशीलाल मीणा ने 13-14 आरोपियों तथा दूसरे पक्ष के आशाराम मीणा ने 9-10 जनों के विरूद्ध जानलेवा हमले को लेकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
IAS Saumya Jha's idea has become a huge success in Tonk! People are saying, Madam, it's amazing
AJMER

IAS सौम्या झा के आईडिया ने टोंक में गाडे़ सफलता के झंडे! लोग कह रहे कमाल हो गया मैडम

जून 14, 2025
8 youths from Jaipur died due to drowning in Tonk Banas river, 3 were rescued, they had gone for a picnic
JAIPUR

टोंक बनास नदी में डूबने से जयपुर के 8 युवकों की मौत, 3 को बचाया, पिकनिक मनाने गए थे

जून 10, 2025
Next Post
Kota: Action taken against another medical store involved in drug trade, medicines sold in retail without doctor's prescription

कोटा नशे के कारोबार में लिप्त एक और मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई, बिना डॉक्टर की पर्ची के रिटेल में बेची दवाएं

Congress organization will now become stronger, performance report of officials will be prepared, inactive will be given leave

कांग्रेस संगठन अब होगा मजबूत, पदाधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार, निष्क्रिय की होगी छुट्टी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN