CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Waqf Bill: विरोध में राजस्थान के टोंक में जुटी भीड़, महिलाएं भी शामिल, AIMIM नेताओं ने कही ये बात

2 वर्ष ago
in POLITICS, tonk
0
Waqf Bill: Crowd gathered in Tonk, Rajasthan to protest, women also included, AIMIM leaders said this
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

टोंक। शहर के पटेल सर्किल पर शुक्रवार को वक्फ बिल के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने करीब तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वक्फ संपत्तियों से जुड़े अधिकारों की रक्षा की मांग की। धरने में बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ, महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, उन्होंने इस बिल को ना इंसाफी बताते हुए इसको वापस लिए जाने की मांग उठाई। साथ ही इस बिल को वापस लिए जाने पर जोर देते हुए आंदोलन आगे और तेज किए जाने पर भी जोर दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान एआईएमआईएम के स्थानीय नेता कासिफ जुबैरी, मुफ़्ती आदिल नदवी, और मोहसिन रशीद ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्फ कानून में प्रस्तावित बदलावों को मुस्लिम समाज के लिए अस्वीकार्य बताया। उनका कहना था कि यह बिल समुदाय की वर्षों पुरानी धार्मिक और सामाजिक संपत्तियों पर सीधा हमला है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस बिल को तत्काल प्रभाव से वापस ले, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वहीं प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेस नेता यूसुफ इंजीनियर भी पहुंचे, जिन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के बयान पर सवाल उठाते हुए उसे अस्पष्ट और गोलमोल करार दिया। यूसुफ इंजीनियर का कहना था कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर राजनीतिक नेतृत्व को स्पष्ट और ठोस स्टैंड लेना चाहिए। धरने के समापन पर आयोजकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए यह चेतावनी भी दी कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

इस अवसर पर वक्फ कमेटी टोंक के सदर मिर्जा मतीउल्लाह बेग, मोहसीन रशीद, मौलवी अब्दुर्रहमान, जमात ए इस्लामी टोंक अध्यक्ष मोहम्मद असलम, एसडीपीआई केे अब्दुल लतीफ सहित काफी संख्या में लोग आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:  धौलपुर कलेक्टर से धक्का-मुक्की, MLA के चाचा पुलिस हिरासत में, पूरी रात मचा बवाल

धरना स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ सिटी के नेतृत्व में कोतवाली, पुरानी टोंक और सदर थाना पुलिस बल के साथ.साथ राजेंद्र विद्यार्थी समेत कई अधिकारी मौके पर तैनात रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
BJP Stages Protest in Jaipur Over Women's Reservation Bill; Outrage Erupts After Police Barricade and Halt March
JAIPUR

महिला आरक्षण बिल पर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पदयात्रा रोकी तो भड़का आक्रोश

अप्रैल 20, 2026
Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
Next Post
On the wedding night, the bride threatened the groom in such a way that she said- don't touch me, I am someone else's property

सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी ऐसी धमकी, कहा- मुझे छूना मत, मैं किसी और की अमानत हूं

People living in Jaipur must know these 5 rules, applicable to SIM card, vehicle and these things...

जयपुर में रहने वालें जरूर जान लें ये 5 नियम, सिम कार्ड से गाड़ी और इन चीजों पर लागू…

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN