CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

नरेश मीणा की रिहाई को लेकर महापंचायत कल, चप्पे-चप्पे पर हथियारबंद जवान रहेंगे तैनात

1 वर्ष ago
in POLITICS, tonk
0
Mahapanchayat tomorrow regarding the release of Naresh Meena, armed soldiers will be deployed at every nook and corner
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

टोंक। जिले के नगरफोर्ट में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की रिहाई (Release of naresh meena) के समर्थन में कल 29 दिसंबर को एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस महापंचायत को लेकर सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश मीणा और संघर्ष समिति (struggle committee) ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। उपखंड अधिकारी ने इस आयोजन को सशर्त अनुमति (Conditional permission) दे दी है, जिसके अनुसार यह महापंचायत सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अध्यक्ष मुकेश मीणा ने कहा है कि इस महापंचायत में सर्व समाज के लाखों लोग शामिल होगें। वहीं, कांग्रेसी नेता प्रहलाद गुंजल (Congress leader Prahlad Gunjal) ने भी गांव-गांव में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। टोंक के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सुरक्षा की दृष्टि से विशेष कदम उठाए हैं। पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है और जिले के हर हिस्से में चप्पे-चप्पे पर हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर वाहनों और लोगों की तलाशी का आदेश दिया है। किसी भी वाहन में हथियार ले जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि वे महापंचायत में शामिल होते समय कानून-व्यवस्था का पालन करें और किसी के दबाव में आकर कोई गैरकानूनी गतिविधि न करें। प्रशासन ने लोगों से पुलिस और अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की है ताकि यह आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

यह महापंचायत उस घटनाक्रम के बाद आयोजित की जा रही है, जब देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान 13 नवंबर को मतदान के समय निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने मालपुरा उपखंड अधिकारी अमित चौधरी पर समरावता गांव में मतदान प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाकर थप्पड़ मार दिया था। मतदान समाप्त होने के बाद उस दिन गांव में हिंसा भड़क उठी थी। उपद्रवियों ने पथराव और आगजनी की, जिससे कई वाहन जलकर खाक हो गए और कई पुलिसकर्मी व ग्रामीण घायल हो गए थे।

14 नवंबर को पुलिस ने नरेश मीणा को समरावता गांव से गिरफ्तार किया था। इसके बाद करीब 40 अन्य उपद्रवियों को भी हिरासत में लिया गया। अब इस गिरफ्तारी के विरोध में और नरेश मीणा की रिहाई के समर्थन में यह महापंचायत आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़े:  CM ने ली कोटा संभाग के विधायकों की बैठक, जनप्रतिनिधि जनता के भरोसे पर खरा उतरे- भजनलाल शर्मा

महापंचायत को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है। अब यह देखना होगा कि यह आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होता है या इसमें कोई अप्रिय घटना घटती है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
BJP Stages Protest in Jaipur Over Women's Reservation Bill; Outrage Erupts After Police Barricade and Halt March
JAIPUR

महिला आरक्षण बिल पर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पदयात्रा रोकी तो भड़का आक्रोश

अप्रैल 20, 2026
Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
Next Post
Dinesh Dubey appointed Media Commission Chairman of Rajasthan State Olympic Association

दिनेश दुबे राजस्थान राज्य ओलंपिक एसोसिएशन के मीडिया आयोग अध्यक्ष नियुक्त

10 day ultimatum for the release of Naresh Meena, Gunjal said in the Mahapanchayat - will break the capital brick by brick

नरेश मीणा की रिहाई के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम, महापंचायत में गुंजल बोले- राजधानी में ईंट से ईंट बजा देंगे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN