CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में पार्षद का अपहरण! लोहे के पाइप से जमकर पीटा, दिखाई पिस्तौल…

1 वर्ष ago
in CRIME, tonk
0
Councilor kidnapped in filmy style in broad daylight! Beaten severely with an iron pipe, pistol shown…
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

टोंक। जिले के देवली शहर में शुक्रवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना घटी, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। नगर पालिका देवली के वार्ड नंबर 3 के पार्षद प्रताप विश्वास और उनके साथी कुमोद पोद्दार का दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में अपहरण (Filmy style kidnapping in broad daylight) कर लिया गया।

यह वारदात देवली-नेकचाल मार्ग पर हुई, जब प्रताप विश्वास और कुमोद पोद्दार अपनी बाइक से नासिरदा से वापस लौट रहे थे। तभी अचानक सफेद रंग की एक थार गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद थार से छह से अधिक लोग बाहर निकले और उन्होंने दोनों को जबरन गाड़ी में बिठा लिया।

अपहरणकर्ताओं ने दोनों को देवली के जयपुर रोड स्थित प्रताप नारायण कॉलोनी के पीछे एक मकान में ले जाकर बंद कर दिया। वहां पार्षद और उनके साथी को लोहे के पाइप से बेरहमी से पीटा गया। इस हमले में पार्षद प्रताप विश्वास का दायां पैर फ्रैक्चर (Councilor Pratap Biswas’s right leg fractured) हो गया, जबकि कुमोद पोद्दार को भी गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। प्रताप विश्वास ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी (The kidnappers showed a pistol and threatened to kill them) भी दी।

इस पूरी घटना के दौरान कुमोद के पास उसका फोन था, जिससे उसने कॉलोनी में एक व्यक्ति को सूचना दी कि उन्हें प्रताप नारायण कॉलोनी में ले जाया जा रहा है। इस सूचना के बाद देवली पुलिस और बंगाली समाज के लोग तुरंत हरकत में आए। वे मौके पर पहुंचे और मकान का दरवाजा खुलवाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल देवली उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े: राजस्थान में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, बढ़ी ठंड

पार्षद प्रताप विश्वास ने बताया कि अपहरणकर्ताओं में से वह कुछ लोगों को पहचानते हैं, जिनमें बादल मीणा, दीपू गुर्जर, आलोक और आत्मराम व अन्य शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
2 lakh 45 thousand rupees were looted after being beaten, when he ran away to save his life, the miscreants chased him till his home.

मारपीट कर 2 लाख 45 हजार रुपये लूटे, जान बचाकर भागा तो बदमाशों ने घर तक किया पिछा

India vs Australia Boxing Day Test: Nitish Kumar Reddy saves team from embarrassment by scoring a century

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट: नितीश कुमार रेड्डी ने शतक जड़कर टीम को शर्मिंदगी से बचाया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN