CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जल जीवन मिशन घोटाला: ED का दावा- पूर्व मंत्री महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया ने ली 5.40 करोड़ की घूस

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Jal Jeevan Mission scam: ED claims - Sanjay Badaya, close to former minister Mahesh Joshi, took bribe of Rs 5.40 crore
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान में जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में धनशोधन निवारण कानून (PMLA) के तहत जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में दूसरी चार्जशीट पेश की है। इस ताजा चार्जशीट में ED ने पूर्व मंत्री महेश जोशी के करीबी प्रॉपर्टी कारोबारी संजय बड़ाया, PHED के ठेकेदार पदमचंद जैन, महेश मित्तल और एक अन्य मुकेश पाठक पर आरोप लगाए है।

ED ने अपनी चार्जशीट में कहा कि आरोपियों के खातों में 500 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है, जबकि पदमचंद जैन और महेश मित्तल ने संजय बड़ाया को 5.40 करोड़ रुपए की घूस दी है। ईडी ने इस मामले में सबसे पहले पदमचंद जैन के बेटे पीयूष जैन को गिरफ्तार किया था और पहली चार्जशीट उसके खिलाफ कोर्ट में पेश की थी।

ED की ओर से कोर्ट में पेश की गई ताजा चार्जशीट में कहा गया है कि पीएचईडी के ठेकेदार पदमचंद जैन, महेश मित्तल और पदमचंद जैन का बेटा पीयूष जैन टेंडर हासिल करने और बिल पास करने के बदले पीएचईडी अधिकारियों को रिश्वत देते थे। इसके साथ ही हरियाणा से चोरी के पाइप खरीदने और उन्हें राजस्थान में बिछाने का भी ठेकेदार पदमचंद और महेश मित्तल पर आरोप है।

ED ने अपनी जांच में पाया है कि आरोपियों से जुड़ी फर्मों के बैंक खातों में करीब 500 करोड़ रुपए PHED के जरिए जमा हुए हैं। इस रकम को ईडी ने अपराध से कमाया हुआ पैसा माना है।

यह भी पढ़े: आय से अधिक संपत्ति मामला : ACB की रेड में करोड़ों की प्रोपर्टी का मालिक निकला नगर परिषद आयुक्त

ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि मुकेश पाठक इरकॉन कंपनी में स्टेनोग्राफर था। उसी ने इरकॉन के फर्जी प्रमाण पत्र बनाए, जिनका इस्तेमाल पदमचंद जैन और महेश मित्तल ने टेंडर हासिल करने के लिए किया था। मुकेश पाठक को भी ईडी ने आरोपी बनाया है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Next Post
Why did Kirori Lal Meena say this - Where I have been serving for 45 years, those people did not listen to me

किरोड़ी लाल मीणा ने ऐसा क्यों बोला- जहां मैं 45 वर्षों से सेवा कर रहा हूं उन लोगों ने मेरी बात को नहीं रखा

Jewelery and cash worth Rs 1.44 crore stolen from Hotel Hyatt, family came from Telangana for destination wedding

होटल हयात से 1.44 करोड़ की ज्वेलरी और नगदी चोरी, डेस्टिनेशन वेडिंग करने तेलंगाना से आया था परिवार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN