CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जिला उद्योग केन्द्र मुख्य प्रबंधक टोंक एवं वरिष्ठ सहायक बूंदी को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते देते गिरफ्तार, चार्टेड अकाउंटेंट भी पकड़ा

2 वर्ष ago
in bundi, tonk
0
District Industries Center chief manager Tonk and senior assistant Bundi arrested while taking bribe of Rs 1 lakh, chartered accountant also caught
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

वरिष्ठ सहायक के टोंक स्थित निवास की तलाशी में 6 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध राशि मिली

टोंक/बूंदी। भ्रष्टाचार निरोध क ब्यूरो (ACB) मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. तकनीकी शाखा द्वारा विकसित सूत्र-सूचना पर शुक्रवार को ए.सी.बी. की विभिन्न टीमों ने टोंक में कार्यवाही करते हुये सुल्तान सिंह मीणा मुख्य प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, टोंक एवं अजय खण्डेलवाल वरिष्ठ सहायक, जिला उद्योग केन्द्र बूंदी को आरोपी सुल्तान सिंह के टोंक स्थित निवास पर छापा मारकर 1 लाख रुपये संदिग्ध रिश्वत राशि लेते देते गिरफ्तार (Arrested while taking suspected bribe amount of Rs 1 lakh) किया है। मामले में संलिप्त आरोपी जयंत जैन चार्टेड अकाउंटेंट निवाई, टोंक को भी पकड़ा गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी. बी. मुख्यालय को एक गोपनीय सूत्र-सूचना इस आशय की प्राप्त हुई कि जिला उद्योग केन्द्र टोंक में पदस्थापित मुख्य प्रबंधक सुल्तान सिंह मीणा (Sultan Singh Meena, Chief Manager posted at District Industries Center Tonk) द्वारा जिला उद्योग केन्द्र, बूंदी के वरिष्ठ सहायक अजय खण्डेलवाल (Ajay Khandelwal, Senior Assistant, District Industries Centre, Bundi) के माध्यम से विभिन्न औद्योगिक विकास योजनाओं में गलत रिपोर्ट बनाने, गलत लोन पास करने, फर्जी बिलों के आधार पर अयोग्य व्यक्तियों को अनुचित लाभ पहुँचाने की एवज में रिश्वत राशि का लेन-देन कर रहे हैं।

जिस पर एसीबी मुख्यालय स्थित तकनीकी शाखा के उप अधीक्षक पुलिस राजेश दुरेजा की टीम द्वारा तकनीकी/गोपनीय रूप से शिकायत का सत्यापन किया गया। ए.सी.बी. जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में सत्यापन से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर शुक्रवार को ए.सी.बी. टोंक इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबरमल, ए.सी.बी इकाई भीलवाड़ा के उप अधीक्षक पुलिस पारसमल एवं ए.सी.बी एस.आई.यू. इकाई, जयपुर के पुलिस निरीक्षक सज्जन कुमार की टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपीगण सुल्तान सिंह मीणा मुख्य प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, टोंक एवं अजय खण्डेलवाल वरिष्ठ सहायक, जिला उद्योग केन्द्र, बूंदी को आरोपी सुल्तान सिंह के टोंक स्थित निवास पर छापा मारकर 1 लाख रुपये संदिग्ध रिश्वत राशि लेते देते गिरफ्तार किया है। मामले में संलिप्तता के आधार पर आरोपी जयंत जैन चार्टेड अकाउंटेंट निवाई, टोंक को भी पकड़ा गया है। आरोपी अजय खण्डेलवाल के टोंक स्थित निवास की तलाशी में 6 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध राशि भी बरामद की गई है।

यह भी पढ़े: दौसा जिला आबकारी अधिकारी को ACB ने 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

एसीबी जयपुर की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Jal Jeevan Mission scam: ED claims - Sanjay Badaya, close to former minister Mahesh Joshi, took bribe of Rs 5.40 crore

जल जीवन मिशन घोटाला: ED का दावा- पूर्व मंत्री महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया ने ली 5.40 करोड़ की घूस

Why did Kirori Lal Meena say this - Where I have been serving for 45 years, those people did not listen to me

किरोड़ी लाल मीणा ने ऐसा क्यों बोला- जहां मैं 45 वर्षों से सेवा कर रहा हूं उन लोगों ने मेरी बात को नहीं रखा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN