CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

अरावली संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति के नाम याचिका दायर, 100 मीटर ऊँचाई की शर्त हटाने की मांग

2 महीना ago
in bundi, INDIA, RAJASTHAN
0
A petition has been filed with the President regarding the protection of the Aravalli range, demanding the removal of the 100-meter height restriction.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर सौ मीटर और उससे अधिक ऊँचाई वाली पहाड़ियों को ही अरावली मानने की शर्त के विरोध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम राष्ट्रपति सचिवालय में बुधवार को याचिका दायर की गई। यह याचिका राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक एवं बूंदी के कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई है। साथ ही इस विषय में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

याचिका में अरावली पर्वतमाला को आधे भारत की जीवन रेखा बताते हुए कहा गया है कि भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की समिति द्वारा सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा, राजस्थान एवं अन्य राज्यों में केवल 100 मीटर और उससे अधिक ऊँचाई वाली पहाड़ियों को ही अरावली पर्वतमाला मानने की रिपोर्ट प्रस्तुत करना तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा इसे स्वीकार किया जाना पर्यावरण और भावी मानव जीवन के हितों के विपरीत है।

संशोधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने की मांग

राष्ट्रपति के नाम दायर याचिका में मांग की गई है कि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिस समिति ने यह सिफारिश की है, उसके स्थान पर एक नई उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाए। यह समिति अरावली पर्वतमाला के संरक्षण के संदर्भ में ऊँचाई जैसी अव्यवहारिक शर्तों को हटाकर पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुप्रीम कोर्ट में संशोधित रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

जैव विविधता पर खतरे की चेतावनी

चर्मेश शर्मा ने याचिका में कहा है कि अरावली पर्वतमाला को लेकर मनमाने निर्णयों से भविष्य में गंभीर पर्यावरणीय संकट उत्पन्न हो सकता है तथा जैव विविधता के नष्ट होने का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि अरावली के संरक्षित दायरे की परिभाषा ऊँचाई या दूरी के आधार पर नहीं, बल्कि वैज्ञानिक तथ्यों और पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखकर तय की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें – खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में सुचारु व्यवस्थाओं से एथलीट्स बेहद खुश

याचिका में राष्ट्रपति से इस गंभीर विषय पर हस्तक्षेप कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है, ताकि अरावली पर्वतमाला का समुचित संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Next Post
An FIR has been registered against an ASI posted at Gandoli police station in Bundi for demanding a bribe; a major action by ACB Kota.

बूंदी के गेंडोली थाने में तैनात ASI पर रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज, ACB कोटा की बड़ी कार्रवाई

Census 2027: The government will ask 33 questions; complete information will have to be provided, from houses to vehicles.

जनगणना 2027: सरकार पूछेगी 33 सवाल, मकान से लेकर वाहन तक देनी होगी पूरी जानकारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN