CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

3 महीना ago
in bundi
0
Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और बकाया राजस्व की वसूली के लिए शनिवार को व्यापक स्तर पर सघन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता सी.पी. गुप्ता के निर्देशानुसार की गई, जिसमें पुराने कटे हुए कनेक्शनों और चालू कनेक्शनों पर लंबित बकाया राशि की वसूली के लिए खंडवार टीमें गठित कर मैदानी कार्रवाई की गई।

10 उपखंडों के 85 गांवों में कार्रवाई

अभियान के तहत बूंदी शहर के मीरा गेट और दलेलपुरा क्षेत्र सहित तालेड़ा उपखंड के पराणा, राजपुरा, गुड्डा, नोताड़ा भोपत, मोहीपुरा, गुमानपुरा, अलकोदिया और बरूंधन गांवों में जांच की गई। दबलाना उपखंड के राजपुरा, रेण और मेंडी तथा हिंडोली उपखंड के त्रिशुलिया, अमरत्या, हिंडोली, गणेशगंज, सिंघाड़ी, अलोद, चेता, पगारा, रोशंदा, खेरखटा और खिनिया सहित जिले के सभी 10 उपखंडों के लगभग 85 गांवों में निगम की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की।

अवैध आंकड़े हटाए, मौके पर वसूली

कार्रवाई के दौरान कुल 1432 कटे हुए कनेक्शनों के परिसरों से अवैध रूप से डाले गए बिजली के आंकड़े हटाए गए। इनमें से 72 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही 6 लाख 32 हजार रुपये की बकाया राशि जमा करवाई। बूंदी वृत्त में 16 कटे हुए कनेक्शनों पर सतर्कता जांच प्रतिवेदन (VCR) तैयार किए गए, जिन पर कुल 2 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

41.50 लाख रुपये का राजस्व संग्रह

इसी प्रकार नियमित (रेगुलर) कनेक्शन वाले 2263 उपभोक्ताओं से 41 लाख 50 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। वहीं 135 चालू कनेक्शनों पर 13 लाख 50 हजार रुपये की बकाया राशि होने पर उनके कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए।

अभियान रहेगा जारी

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। चोरी करते पाए जाने पर मौके पर वीसीआर भरकर जुर्माना लगाया जाएगा और अवैध आंकड़े बार-बार हटाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

बूंदी वृत्त के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने कटे हुए या चालू कनेक्शनों पर लंबित बकाया राशि शीघ्र जमा कराएं, ताकि कनेक्शन विच्छेद और विधिक कार्रवाई से बचा जा सके।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Major action against illegal mining in Kota: 3 tractor-trolleys seized, fine of over 82 thousand rupees

कोटा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 82 हजार से अधिक का जुर्माना

An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN