CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

3 महीना ago
in bundi, CRIME, RAJASTHAN
0
An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले के काप्रेन थाना इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 8वीं कक्षा की परीक्षा देकर लोट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को गंभीर अवस्था में जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पानी में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप

केशवराय पाटन पुलिस उपाधीक्षक अशोक जोशी ने बताया कि बालिका नाबालिग है और परीक्षा देकर लोट रही थी। रास्ते में उसे तीन युवक मिले, जिनमें से एक को वह जानती थी। आरोप है कि उसी युवक ने पानी पिलाने के बहाने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पानी पिलाया।

पानी पीने के बाद छात्रा बेहोश हो गई। होश में आने के बाद एक परिचित व्यक्ति उसे उसकी नानी के घर छोड़ गया। वहां तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिजनों का आरोप, 3 युवकों के खिलाफ केस

थाना प्रभारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि परिजनों की शिकायत के अनुसार तीन युवकों पर अपहरण कर सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। वारदात के बाद आरोपियों के फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और कार्यवाही शुरू की।

यह भी पढ़ें –  कोटा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 82 हजार से अधिक का जुर्माना

पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के मेडिकल परीक्षण और बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। पुलिस का दावा है कि मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

Allegations of illegal road construction in Bundi raise anger among residents, and questions about action taken

बूंदी में सड़क परअवैध निर्माण का आरोप, कॉलोनीवासियों में आक्रोश, कार्रवाई पर उठे सवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN