CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बूंदी में सड़क परअवैध निर्माण का आरोप, कॉलोनीवासियों में आक्रोश, कार्रवाई पर उठे सवाल

3 महीना ago
in bundi
0
Allegations of illegal road construction in Bundi raise anger among residents, and questions about action taken
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। शहर के बहादुर सिंह सर्किल के निकट नैनवा रोड स्थित शिव कॉम्प्लेक्स के पीछे बनी एक कॉलोनी में 40 फीट चौड़ी सड़क पर कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी का माहौल बन गया है। कॉलोनी के रास्ते पर ही मकान निर्माण कार्य चलने से स्थानीय लोगों ने इसे सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार कॉलोनी के विकास के समय कॉलोनाइजर ने लोगों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए करीब 40 फीट चौड़ा मार्ग छोड़ा था। लेकिन अब उसी सड़क के हिस्से में निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे आने-जाने में दिक्कत और वाहन पार्किंग की समस्या पैदा होने की आशंका जताई जा रही है।

कई बार उठ चुका है मुद्दा

क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस अवैध निर्माण को लेकर पहले भी कई बार मीडिया में खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद की टीम अभी तक मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंची है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

नगर परिषद की भूमिका पर सवाल

कॉलोनी के लोगों के बीच यह चर्चा भी चल रही है कि कहीं इस अवैध निर्माण के पीछे नगर परिषद की पर्दे के पीछे मिलीभगत तो नहीं है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण को और बढ़ावा मिलेगा।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वे जल्द ही इस मामले को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर और नगर परिषद प्रशासक से मुलाकात करेंगे और कॉलोनी की सड़क पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें – ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

शहर में बढ़ रहे अवैध निर्माण के मामले

बूंदी शहर में पिछले कुछ समय से अवैध निर्माण, अतिक्रमण और बिना अनुमति विकसित हो रही कॉलोनियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में शहरवासियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त रखना जरूरी है, ताकि शहर की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Bundi girl Anshika Rathore creates history, becomes Rajasthan topper with 99% marks in 10th board exams

बूंदी की बेटी अंशिका राठौर ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99ः अंक के साथ राजस्थान टॉपर में शामिल

Bundi Roadways depot gets 8 new buses, new services to start from April 1

बूंदी रोडवेज आगार को मिली 8 नई बसें, 1 अप्रैल से शुरू होंगी नई सेवाएं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN