CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बूंदी रोडवेज आगार को मिली 8 नई बसें, 1 अप्रैल से शुरू होंगी नई सेवाएं

2 महीना ago
in bundi, RAJASTHAN
0
Bundi Roadways depot gets 8 new buses, new services to start from April 1
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर, अहमदाबाद, उदयपुर सहित कई रूट्स पर बेहतर कनेक्टिविटी, यात्रियों को मिलेगी राहत

बूंदी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के बूंदी आगार को मुख्यालय से 8 नई अनुबंधित बसें प्राप्त हुई हैं। इन बसों के संचालन से जिले के यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन सेवाएं मिल सकेंगी। इन नई बस सेवाओं का संचालन आगामी 1 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। बूंदी आगार के मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़ ने बताया कि नई बसों के जरिए विभिन्न प्रमुख शहरों और धार्मिक स्थलों के लिए सीधी व सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इससे यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही कई समस्याओं का समाधान होगा।

प्रमुख बस सेवाओं की समय सारिणी

नई बस सेवाओं के तहत कई महत्वपूर्ण रूट्स पर संचालन किया जाएगा। जिसके तहत कोटा-बूंदी-उदयपुर-अहमदाबाद-वडोदरा सेवा, कोटा से शाम 4 बजे, बूंदी से 5 बजे प्रस्थान कर अहमदाबाद सुबह 5ः30 बजे एवं वडोदरा 8 बजे पहुंचेगी। वापसी वडोदरा से शाम 4 बजे और अहमदाबाद से 6ः45 बजे होगी। इसी प्रकार बूंदी-जयपुर नॉन स्टॉप सेमी डीलक्स सेवा, बूंदी से सुबह 4-20 बजे प्रस्थान, जयपुर से वापसी सुबह 9ः51 बजे होगी। बूंदी-सांवऱिया जी सेवा, बूंदी से सुबह 4ः30 बजे प्रस्थान, वापसी दोपहर 1ः25 बजे। बूंदी-इन्द्रगढ़-जयपुर (वाया उनियारा, टोंक) बूंदी से सुबह 6 बजे, इन्द्रगढ़ से 8ः40 बजे, जयपुर से वापसी दोपहर 1ः22 बजे। बूंदी-खटकड़-नैनवां-घाड़-जयपुर मार्ग के लिए बूंदी से सुबह 6ः45 बजे प्रस्थान, जयपुर से वापसी दोपहर 2ः32 बजे। कोटा-अजमेर सेवा, कोटा से दोपहर 3ः25 बजे, अजमेर से वापसी सुबह 4ः25 बजे। बूंदी-के. पाटन सेवा (तीन चक्कर) सुबह 7 बजे, 11 बजे और दोपहर 3 बजे। कोटा-जयपुर नॉन स्टॉप सेवा कोटा से सुबह 10 बजे, बूंदी से 11 बजे, जयपुर से वापसी शाम 4ः10 बजे। कोटा-जयपुर (वाया बूंदी, दबलाना, नैनवां, उनियारा) कोटा से शाम 6ः45 बजे, बूंदी से 7ः45 बजे, जयपुर से रात 1ः45 बजे वापसी।

यह भी पढ़ें – बूंदी की बेटी अंशिका राठौर ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99ः अंक के साथ राजस्थान टॉपर में शामिल

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़ ने बताया कि नई बस सेवाओं से खासकर ग्रामीण और अंचल क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। के. पाटन, इन्द्रगढ़ और नैनवां जैसे मार्गों पर लंबे समय से बस सुविधा की कमी थी, जिसे अब दूर किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं से यात्रियों को सुबह और शाम दोनों समय बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे आवागमन आसान होगा और समय की बचत भी होगी। रोडवेज प्रशासन का उद्देश्य आमजन को बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि जिले में यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Major crackdown on gambling and betting in Bundi; 22 accused arrested, 29,000 cash, playing cards and betting material seized

बूंदी में जुआ-सट्टे पर बड़ी कार्रवाई, 22 आरोपी गिरफ्तार, 29 हजार नकदी सहित ताश-पत्ते व सट्टा सामग्री जब्त

Surat LPG crisis: Crowds gather at Udhna station, leading to stampede amid lathicharge

सूरत में LPG संकट का असर: उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़, लाठीचार्ज के बीच भगदड़ जैसे हालात

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN