CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

सूरत में LPG संकट का असर: उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़, लाठीचार्ज के बीच भगदड़ जैसे हालात

2 दिन ago
in INDIA
0
Surat LPG crisis: Crowds gather at Udhna station, leading to stampede amid lathicharge
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

मजदूरों का तेजी से पलायन, यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़; टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर भी पड़ा बड़ा असर

सूरत। मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव और एलपीजी संकट का असर अब भारत के औद्योगिक शहरों में साफ नजर आने लगा है। इसका सबसे बड़ा असर सूरत में देखने को मिल रहा है, जहां मजदूरों का पलायन तेजी से बढ़ गया है।

रविवार को उधना रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट पाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए।

लाइन तोड़ने पर बिगड़े हालात

सुबह करीब 11:30 बजे उधना-हसनपुर ट्रेन के लिए यात्रियों को कतार में खड़ा किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग लाइन तोड़कर आगे बढ़ने लगे। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को काबू में किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्री पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए लोहे की जालियों को पार करते नजर आए, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

21 हजार से ज्यादा यात्रियों को भेजा गया

रेलवे अधिकारी अनुभव सक्सेना के अनुसार, दोपहर तक 6 ट्रेनों के जरिए 21,000 से अधिक यात्रियों को रवाना किया जा चुका था। इसके बावजूद भीड़ लगातार बढ़ती रही, जिससे व्यवस्थाएं संभालना मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों से बार-बार कतार में रहने की अपील की गई, लेकिन अव्यवस्था के चलते पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी।

एलपीजी संकट और गर्मी की छुट्टियां बनी वजह

स्टेशन पर भारी भीड़ के पीछे दो मुख्य कारण सामने आए हैं—एक तरफ समर वेकेशन के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर एलपीजी संकट के कारण उद्योगों में काम प्रभावित होने से मजदूरों का पलायन तेज हो गया है। पिछले एक-दो महीनों से लगातार कामगार अपने गृह राज्यों की ओर लौट रहे हैं, जिससे रेलवे स्टेशनों पर दबाव बढ़ गया है।

टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर गहरा असर

एलपीजी संकट का सीधा असर सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। जानकारी के मुताबिक करीब 30% यानी लगभग 3 लाख मजदूर शहर छोड़ चुके हैं। इससे उत्पादन घटकर 6.5 करोड़ मीटर प्रतिदिन से घटकर 4.5 करोड़ मीटर रह गया है। इंडस्ट्री को रोजाना करीब 15,000 गैस सिलेंडर की जरूरत होती है, लेकिन सप्लाई प्रभावित होने से उत्पादन पर असर पड़ा है। यदि हालात जल्द नहीं सुधरे, तो और अधिक मजदूरों के पलायन और उद्योग को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें – जनगणना 2027: सरकार पूछेगी 33 सवाल, मकान से लेकर वाहन तक देनी होगी पूरी जानकारी

रेलवे ने बढ़ाई व्यवस्थाएं, फिर भी चुनौती बरकरार

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। अधिकारी के अनुसार, लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, लेकिन भीड़ इतनी अधिक है कि व्यवस्थाएं चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
Census 2027: The government will ask 33 questions; complete information will have to be provided, from houses to vehicles.
INDIA

जनगणना 2027: सरकार पूछेगी 33 सवाल, मकान से लेकर वाहन तक देनी होगी पूरी जानकारी

जनवरी 22, 2026
A petition has been filed with the President regarding the protection of the Aravalli range, demanding the removal of the 100-meter height restriction.
bundi

अरावली संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति के नाम याचिका दायर, 100 मीटर ऊँचाई की शर्त हटाने की मांग

दिसम्बर 25, 2025
Next Post
Zafar Bux unanimously became the president of the Rangrez Samaj, the young leadership got a big responsibility

सर्वसम्मति से जफर बक्स बने रंगरेज समाज के अध्यक्ष, युवा नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी

8-year-old boy's courage stopped child marriage, saved friend's life by calling 1098

8 साल के बच्चे की हिम्मत से रुका बाल विवाह, 1098 पर कॉल कर बचाई दोस्त की जिंदगी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN