CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में सुचारु व्यवस्थाओं से एथलीट्स बेहद खुश

5 महीना ago
in AJMER, RAJASTHAN
0
Athletes happy with smooth arrangements at Khelo India University Games 2025
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

अजमेर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) 2025 की प्रतियोगिताएँ अजमेर में जारी हैं, और एथलीट्स ने बताया कि ठहरने, खाने और आने-जाने की बेहतर व्यवस्था ने उनके प्रदर्शन पर पूरा ध्यान लगाने में बड़ी मदद की है। इन सभी इंतज़ामों को एंड-टू-एंड टोटल हॉलीडेज़ ने संभाला, जो ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशन्स का प्रमुख नाम है। सुचारु व्यवस्थाओं की वजह से एथलीट्स को मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान केंद्रित करना आसान हुआ।

400 से ज्यादा एथलीट्स और उनके सपोर्ट स्टाफ को अजमेर टैरेसेज़, अजमेर ग्रैंड, होटल वेस्टा और अन्य बेहतरीन होटलों में आरामदायक और सुसज्जित स्टे दिया गया। एथलीट्स ने शांत, साफ-सुथरे कमरों और उत्कृष्ट सेवा की खूब सराहना की। उन्होंने अपने स्टे को ‘सहज और सहयोगी’ बताया, जो इवेंट्स के बीच आराम और रिकवरी के लिए बेहद जरूरी था।

कार्यक्रम में मौजूद एथलीट वरुण धंधुखिया ने कहा, “कमरों से लेकर खाने और ट्रांसपोर्ट तक, सब कुछ बिल्कुल आसान और बिना किसी दिक्कत के रहा। खेलो इंडिया टीम का धन्यवाद्, जिन्होंने हमें तनाव-मुक्त माहौल दिया, ताकि हम सिर्फ और सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान रख सकें।”

एक अन्य एथलीट, प्रवीण थारियन ने कहा, “इस कार्यक्रम के दौरान मेरा स्टे बहुत ही अच्छा रहा। आरामदायक स्टे, स्वादिष्ट भोजन और सुचारू सर्विस, एक एथलीट को जितनी सुविधा चाहिए, सब कुछ मिल रहा है।”

पोषण, जो एथलीट्स के प्रदर्शन का एक अहम् हिस्सा है, उसकी बेहतरीन व्यवस्था समय पर और उनकी जरूरत के मुताबिक की गई। टोटल हॉलीडेज़ ने हज़ारों प्रकार के नाश्ते, दोपहर के भोजन, रात्रिभोज और हाई-टी स्नैक्स एथलीट स्वीकृत मैन्यू के अनुसार परोसे गए, जिससे एथलीट्स कठिन मुकाबलों के लिए खुद को बेहतरी से तैयार कर पाए। प्रतिभागियों ने इस ताज़ा और संतुलित भोजन को अपनी एनर्जी बनाए रखने और वज़न कैटेगरी कंट्रोल में रखने के लिए ‘एक बड़ा फर्क डालने वाला फैक्टर’ बताया।

टोटल हॉलीडेज़ की ट्रांसपोर्टेशन टीम ने बसें, टेम्पो ट्रैवलर, सेडान और एसयूवी लगाकर सभी स्थानों पर समय पर और बिना तनाव के आने-जाने की सुविधा दी। इससे एथलीट्स को लॉजिस्टिक परेशानियों से छुटकारा मिला और वे बिना किसी देरी की चिंता के अपनी स्ट्रैटेजी, वॉर्म-अप और रिकवरी पर फोकस कर सके।

यह भी पढ़ें – अजमेर में वॉटरशेड महोत्सव: पिरामल फाउंडेशन के साथ मिलकर दिया समुदाय आधारित जल संरक्षण पर जोर

स्पोर्ट्स हॉस्पिटैलिटी में अपनी मजबूत पहचान के साथ टोटल हॉलीडेज़ खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 36वें नेशनल गेम्स और कई राज्य स्तरीय ओलंपिक आयोजनों में प्रतिभागियों के आवास और सपोर्ट सेवाओं का सफलतापूर्वक संचालन कर चुका है। एंड-टू-एंड इवेंट मैनेजमेंट में इसकी विशेषज्ञता भारत के खेल जगत में लगातार नए मानक स्थापित कर रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Works worth Rs 31.44 crore approved in Kota-Bundi; education, sports and road infrastructure to get a major boost
bundi

कोटा-बूंदी में 31.44 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, शिक्षा-खेल और सड़क ढांचे को मिलेगा बड़ा बूस्ट

अप्रैल 24, 2026
Next Post
A petition has been filed with the President regarding the protection of the Aravalli range, demanding the removal of the 100-meter height restriction.

अरावली संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति के नाम याचिका दायर, 100 मीटर ऊँचाई की शर्त हटाने की मांग

An FIR has been registered against an ASI posted at Gandoli police station in Bundi for demanding a bribe; a major action by ACB Kota.

बूंदी के गेंडोली थाने में तैनात ASI पर रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज, ACB कोटा की बड़ी कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN