CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कोटा-बूंदी में 31.44 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, शिक्षा-खेल और सड़क ढांचे को मिलेगा बड़ा बूस्ट

2 महीना ago
in bundi, KOTA, RAJASTHAN
0
Works worth Rs 31.44 crore approved in Kota-Bundi; education, sports and road infrastructure to get a major boost
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयास लाए रंग

बूंदी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में 31.44 करोड़ रूपए के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। राजस्थान सरकार के जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (TAD) द्वारा इन कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इसमें बूंदी जिले के लिए 15.81 करोड़ रूपए और कोटा जिले के लिए 15.63 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों में कक्षा-कक्ष, सामुदायिक भवन, खेल सुविधाओं का विस्तार सहित सड़क निर्माण कार्य शामिल है।

स्वीकृति के तहत दोनों जिलों में स्कूल भवनों और नए कक्षा-कक्षों के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। बूंदी जिले के चाणदाकलां, चरडाना, भैंसखेड़ा, ईश्वरनगर, माणकचौक, सबलपुरा का झोपड़ा, डबूसर, जाखमूण्ड, विनायका, ठीकरिया कलां, बल्लोप, भोपतपुरा, बाजड़, कराड़ो का पराणा, डसालिया, गोलपुर, गणपतपुरा, ओनार की झोपड़िया, रूपनगर, लालपुरा, लोईचा, हरिपुरा, अस्तोली और कांजरी सीलोर सहित कई गांवों में निर्माण कार्य होंगे। कोटा जिले के अयानी, दौलतपुरा, मूंडली, जियाहेड़ी और आटोन में भी शिक्षा ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे। बूंदी जिले के जलोदा, नोताडा, भरताबावड़ी, फतेहपुरा, जाखमूण्ड, तुलसी, सप्तीजा, बिजाड़ी, ठीकरिया कलां, भोपतपुरा, लाडपुर, कंवरपुरा, भवानीपुरा, केवड़िया, जावटीकलां, बांकी, उमरथूना, श्यामू और करजूना में ये कार्य होंगे। वहीं कोटा जिले के अयानी, करवाड़, बडोदिया, खरवन, खेडली नोनेरा, बोरदा, जालिमपुरा, किशनगंज, जियाहेड़ी, रामपुरिया, लाखसनीजा, अतरालिया, झिरी, झिलारा, घासखेड़ा और कालारेवा में भी सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा।

युवाओं के लिए खेल सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से बूंदी के देईखेड़ा, मोतीपुरा, गणेशपुरा, धनेश्वर, रघुनाथपुरा और साथेली में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। वहीं कोटा जिले के कांकरा, गणेशगंज, प्रेमपुरा, जहांगीरपुरा, हनोतिया, बूढ़ादीत, बम्बूलिया रणमल और सुरेला में भी खेल सुविधाओं का विस्तार होगा।

मुक्तिधामों के विकास और सुविधाओं के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। बूंदी जिले के बोयाखेड़ा, खरायता, डपटा, छावंछ, बेलनगंज, रंगराजपुरा, रड़ी, मीणो की झोपड़िया, देलून्दा, चांदहेली, ठीकरिया कलां, गोपाल निवास, बिचड़ी, पलका, कुंडालिया, ओनार जी की झोपड़िया, मेघरावत की झोपड़िया, ऐबरा, बम्बोरी, खटियाड़ी, मोतीपुरा, जखाना, पीपल्या, बागदा और गुंवार में कार्य होंगे। कोटा जिले में करवाड़, किशनवास, अरनिया, मरझाना, नीमोदा उजाड़, कोटडापुरा, खेडली खुश्क, रामपुरिया, अतरालिया, पीपाखेड़ी, गणेशपुराकलां, धारूपुरा, काल्याखेड़ी, घासखेड़ा, बपावरखुर्द, चावण्डहेड़ी, सुरेला, कचोलिया, पोलाईखुर्द, बरगू, कुराड़ी, कालारेवा, डगारिया, कराड़िया, गुमानपुरा और मंडोला शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए देवपुरा-बायोखेड़ा मार्ग पर पुलिया, इन्द्रपुरिया-हस्तिनापुर मार्ग पर ग्रेवल सड़क, जलोदा में रपट और शाहपुरा में पुलिया सहित विभिन्न गांवों में इंटरलॉकिंग सड़क के कार्य किए जाएंगे। साथ ही काशपुरिया, पाकलपुरिया, सीन्ती और बालकू सहित कई स्थानों पर ट्यूबवेल व सोलर टंकी स्थापित की जाएगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
Mock air raid drill at Bundi Roadways Bus Stand to test security preparedness

बूंदी रोडवेज बस स्टैंड पर हवाई हमले की मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखा

Bundi: Newly appointed District Collector inspected Kunwarati Agricultural Produce Market, for the convenience of farmers...

Bundi : नव नियुक्‍त जिला कलक्‍टर ने किया कुंवारती कृषि उपज मंडी का निरीक्षण, किसानों की सुविधा...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN