CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Bundi : अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण- पिता-पुत्र के खिलाफ थाने में रिपोर्ट, शांति भंग में एक गिरफ्तार

2 महीना ago
in bundi, CRIME
0
Bundi: Villagers enraged over illegal mining - report filed against father-son in police station, one arrested for disturbing peace
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

ब्लास्टिंग से प्राचीन तालाब की दीवार उड़ाने का मामला

बूंदी। नमाना थाना क्षेत्र के गुंवार गांव के पास स्थित प्राचीन ऐतिहासिक रामबाग तालाब की दीवार को अवैध खननकर्ताओं द्वारा ब्लास्टिंग कर उड़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने नमाना थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ग्रामीणों के अनुसार लोईचा पंचायत क्षेत्र में स्थित रामबाग तालाब रियासतकालीन धरोहर है, जिसे बने हुए 100 वर्ष से भी अधिक समय हो चुका है। यह तालाब न केवल जल स्रोत के रूप में महत्वपूर्ण रहा है, बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान भी माना जाता है। आरोप है कि हाल ही में अवैध खनन में लिप्त मोहन मेवाड़ा और उसके पुत्र महेश मेवाड़ा ने खनन के दौरान विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल करते हुए तालाब की मजबूत दीवार को उड़ा दिया, जिससे तालाब की संरचना को गंभीर नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद गुरुवार को खनिज विभाग के अभियंताओं ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था।

वहीं पंचायत प्रशासक भी ग्रामीणों के साथ स्थल पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान तालाब की क्षतिग्रस्त दीवार और आसपास के क्षेत्र में खनन के स्पष्ट निशान पाए गए, जिससे अवैध गतिविधियों की पुष्टि होती नजर आई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीण भंवरलाल, लटूर लाल भील, विमल कुमार, केसर रामलाल, श्रवण लाल और पांचूलाल ने संयुक्त रूप से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि यह कृत्य न केवल गैरकानूनी है बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट करने का गंभीर अपराध भी है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें – illegal mining : ब्लास्टिंग से उड़ी ऐतिहासिक रामबाग तालाब की दीवार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

पुलिस ने शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश मेवाड़ा पुत्र मोहन मेवाड़ा को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर 23 अप्रैल को प्रकाशित समाचार के बाद प्रशासन हरकत में आया। खबर सामने आने के बाद खनिज विभाग, पंचायत प्रशासन और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से पहल करते हुए कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
Works worth Rs 31.44 crore approved in Kota-Bundi; education, sports and road infrastructure to get a major boost

कोटा-बूंदी में 31.44 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, शिक्षा-खेल और सड़क ढांचे को मिलेगा बड़ा बूस्ट

Mock air raid drill at Bundi Roadways Bus Stand to test security preparedness

बूंदी रोडवेज बस स्टैंड पर हवाई हमले की मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN