CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

illegal mining : ब्लास्टिंग से उड़ी ऐतिहासिक रामबाग तालाब की दीवार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

2 महीना ago
in bundi, CRIME
0
Illegal mining: Blasting blows down wall of historic Rambagh pond, angering villagers
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के बूंदी जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां अवैध खनन के चलते एक ऐतिहासिक तालाब की दीवार को ब्लास्टिंग से उड़ा दिया गया। इस घटना ने न सिर्फ विरासत को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण पर भी बड़ा खतरा खड़ा कर दिया है।

जिले के नमाना क्षेत्र के गरड़दा गांव के पास स्थित रियासकालीन रामबाग तालाब एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह बेहद चिंताजनक है। अवैध खननकर्ताओं ने तालाब की मजबूत पाल में छेद कर विस्फोटक से ब्लास्टिंग कर दी, जिससे करीब 15 से 30 फीट तक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

यह तालाब करीब 10 से 15 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है और बरसात के दौरान जल संग्रहण का महत्वपूर्ण स्रोत रहा है। इतना ही नहीं, यह तालाब आसपास के क्षेत्रों और चूड़ियों की पुल तक पानी पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। गर्मी के दिनों में यह जंगली जानवरों के लिए भी पानी का प्रमुख साधन है।

ग्रामीणों का कहना है कि रियासतकाल में बनी यह दीवार बेहद मजबूत थी और वर्षों तक इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन हाल ही में खननकर्ताओं ने दीवार के नीचे मौजूद पत्थरों को निकालने के लालच में यह खतरनाक कदम उठाया।

ग्रामीणों का गुस्सा

जैसे ही ग्रामीणों को ब्लास्टिंग की भनक लगी, वे मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है और लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन की कार्रवाई

लोइचा पंचायत प्रशासक रामरतन भील ने बताया कि यह मामला गंभीर है और आरोपी के खिलाफ नमाना थाने में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह तालाब रियासतकालीन धरोहर है और जल संरक्षण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें – अरावली संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति के नाम याचिका दायर, 100 मीटर ऊँचाई की शर्त हटाने की मांग

खनिज विभाग भी आया हरकत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए खनिज विभाग खंड द्वितीय के एमई सहदेव सहारण ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए फारेमेन को मौका रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। फोरमैन ईशा अवार्ड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आंकलन किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीवार में छेद कर विस्फोटक सामग्री से ब्लास्टिंग की गई थी। लेकिन विस्फोटकर्ताओं की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
Bundi: Villagers enraged over illegal mining - report filed against father-son in police station, one arrested for disturbing peace

Bundi : अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण- पिता-पुत्र के खिलाफ थाने में रिपोर्ट, शांति भंग में एक गिरफ्तार

Works worth Rs 31.44 crore approved in Kota-Bundi; education, sports and road infrastructure to get a major boost

कोटा-बूंदी में 31.44 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, शिक्षा-खेल और सड़क ढांचे को मिलेगा बड़ा बूस्ट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN