CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

2 महीना ago
in BARAN, CRIME
0
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बारां/अटरू। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अटरू नगरपालिका में कार्यरत एक संविदाकर्मी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में रिश्वत दिलाने वाले एक दलाल को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

एसीबी के अनुसार, 27 अप्रैल को एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि उसके पिता के नाम लक्ष्मीपुरा गांव में प्लॉट का पट्टा बनवाने के लिए नगरपालिका अटरू में आवेदन किया गया था। इस दौरान सहायक कर्मचारी अजय सिंह ने पट्टा जारी करने के एवज में 60 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान आरोपी अजय सिंह ने 60 हजार रुपए से घटाकर 50 हजार रुपए लेने पर सहमति जताई।

आरोपी ने पीड़ित को सीधे पैसे देने के बजाय एक निजी व्यक्ति पवन को रकम देने के लिए कहा, जो ‘कृष्णा कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियर्स’ नामक दुकान पर बैठता है। बुधवार को एसीबी टीम ने ट्रैप प्लान किया। जैसे ही पीड़ित ने पवन को 50 हजार रुपए सौंपे, टीम ने मौके पर दबिश देकर पवन और अजय सिंह दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें – Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

यह पूरी कार्रवाई एसीबी कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और एएसपी डॉ. प्रेरणा शेखावत के निर्देशन में एसीबी सीआई साजिद खान की टीम ने अंजाम दी। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Bundi: Villagers enraged over illegal mining - report filed against father-son in police station, one arrested for disturbing peace
bundi

Bundi : अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण- पिता-पुत्र के खिलाफ थाने में रिपोर्ट, शांति भंग में एक गिरफ्तार

अप्रैल 24, 2026
Next Post
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN