CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

2 महीना ago
in CRIME, KOTA
0
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

कोटा। शहर में हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले संगठित गिरोह का Kota पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उद्योग नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक कार और 49,500 रुपए नकद सहित कई अहम सबूत बरामद किए गए हैं।

ऐसे रचते थे हनीट्रैप का जाल

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 23 अप्रैल को एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, 14 अप्रैल को एक अज्ञात महिला ने फोन कर उसे कंसुआ रोड स्थित अपनी सहेली के मकान पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद महिलाओं ने उसे झांसे में लेकर आपत्तिजनक स्थिति में फंसा दिया। इसी दौरान गिरोह के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और वीडियो बना लिया। बाद में उसी वीडियो के आधार पर युवक को ब्लैकमेल किया गया।

वीडियो वायरल करने की धमकी, 90 हजार रुपये वसूले

आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पीड़ित से करीब 90 हजार रुपये वसूल लिए। इतना ही नहीं, गिरोह के सदस्य लगातार पीड़ित के घर जाकर और पैसे की मांग करते रहे।

नाकाबंदी कर दबोचा गिरोह

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर NH-27 के नीचे दाढ़देवी रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। भागने की कोशिश के बावजूद पुलिस ने सभी को मौके पर ही पकड़ लिया।

मोबाइल में मिले कई और शिकार के वीडियो

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता था। महिला सदस्य फोन के जरिए लोगों को फंसाती थीं और सुनसान जगह पर बुलाकर वीडियो बनाती थीं। इसके बाद ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूली जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें कई अन्य लोगों के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातें कबूल की हैं।

यह भी पढ़ें – Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें- बारां जिले के किशनगंज निवासी 25 वर्षीय कोमल शर्मा, बारां के राजपुरा निवासी कृष्णा मीणा, कोटा के कंसुआ निवासी 27 वर्षीय नरेंद्र सिंह सोलंकी उर्फ तंवर, बापू कॉलोनी कुन्हाड़ी निवासी 26 वर्षीय योगेंद्र प्रताप सिंह राणावत, कंसुआ चौराहा निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद आसिफ कार का ड्राइवर सहित अन्य शामिल हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

Bundi: Collector inspected the district hospital and took stock of the arrangements.

Bundi : जिला अस्पताल का कलक्टर ने किया निरीक्षण, व्‍यवस्‍थाओं का लिया जायजा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN