CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Bundi : जिला अस्पताल का कलक्टर ने किया निरीक्षण, व्‍यवस्‍थाओं का लिया जायजा

18 घंटे ago
in bundi
0
Bundi: Collector inspected the district hospital and took stock of the arrangements.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने सोमवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, सर्जिकल आउटडोर, इमरजेंसी कैजुअल्टी, ड्रेसिंग रूम और मेडिकल आईसीयू सहित विभिन्न कक्षों का सघन दौरा किया।

अस्पताल की सफाई व्‍यवस्‍था को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

ओपीडी के निरीक्षण के दौरान शौचालयों में गंदगी और समय पर कचरा नहीं उठाने पर जिला कलक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी करने और काम न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। अस्पताल के बाहर सड़क पर पड़े मलबे को हटाने और दीवारों पर थूकने वालों पर जुर्माना लगाने को भी कहा । मोर्चरी के बाहर पड़े कचरे को लेकर उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसी व्यवस्था बने कि कचरा न फैले और हर दो दिन में इसका उठाव सुनिश्चित हो।

एक सप्ताह में सुधरे ट्रोमा वार्ड की सूरत

ट्रोमा वार्ड के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने अस्त-व्यस्त पलंगों और खिड़कियों पर जमा धूल-मिट्टी को देखकर उन्हें अच्छी तरह साफ करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर ट्रोमा वार्ड की स्थिति में सुधार नजर आना चाहिए। साथ ही, अस्पताल में खराब पड़े कूलर, पंखों, विद्युत बोर्ड और स्विच की सूची बनाकर उन्हें दो दिन के भीतर ठीक करवाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सीएचओ के बैठने की व्यवस्था ऐसी ‘विजिबल’ जगह पर हो, जहां से मरीज उन्हें आसानी से देख सकें और उन्हें इलाज के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने ओपीडी के रजिस्ट्रेशन कक्ष और नेत्र जांच कक्ष से अनावश्यक सामान हटाकर उन्हें व्यवस्थित करने को कहा। इसके अलावा टीबी क्लिनिक के बाहर हो रहे गड्ढों को भरवाने और हॉल में बेतरतीब रखे दवाइयों के डिब्बों को सही स्थान पर रखवाने के निर्देश भी दिए।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि आरएसआरडीसी के माध्यम से अस्पताल में करवाए गए सिविल कार्यों की एक विस्तृत सूची बनाकर दी जाए, जिससे इन कार्यों में रही कमियों को दूर करवाया जा सके। इसके साथ ही चिकित्सालय में करवाए जाने वाले अन्य मरम्मत संबंधी कार्यों की भी सूची तैयार करने को कहा गया।

अस्पताल को अपना मानकर करें काम

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल को अपना मानें और इसी ध्येय के साथ काम करते हुए आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं। हमारा प्रयास है, कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को राहत मिले। छोटी-छोटी कमियां हैं जिनसे कार्य प्रभावित होता है, इन्हें शीघ्र ही दुरुस्त कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Bundi : नव नियुक्‍त जिला कलक्‍टर ने किया कुंवारती कृषि उपज मंडी का निरीक्षण, किसानों की सुविधा…

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी लक्ष्‍मीकांत मीणा, प्रमुख चिकित्‍सा अधिकारी एल.एन.मीणा, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. ओपी सामर आदि साथ रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
Bundi: Newly appointed District Collector inspected Kunwarati Agricultural Produce Market, for the convenience of farmers...
bundi

Bundi : नव नियुक्‍त जिला कलक्‍टर ने किया कुंवारती कृषि उपज मंडी का निरीक्षण, किसानों की सुविधा…

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.

राणा प्रताप - जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN