CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

2 महीना ago
in bundi, JAIPUR, KOTA
0
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर/बूँदी । चम्बल नदी के बांधों के लिए उन्नयन की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राणा प्रताप सागर बांध, जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज के आधुनिकीकरण के लिए लगभग 225 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराए जाएंगे। बांधों के पुनर्वास और सुरक्षा सुधार के लिए यह कार्य डैम रिहैबिलिटेशन एंड इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (ड्रिप फेज-2) के तहत होंगे। इनके लिए निविदा जारी कर दी गई है। इससे क्षेत्र में जल प्रबंधन, सिंचाई और विद्युत उत्पादन को अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

कोटा बैराज के गेटों का होगा रिप्लेसमेंट

कोटा जिले की लाडपुरा तहसील स्थित कोटा बैराज के वर्ष 1960 में निर्माण के बाद से हाइड्रो-मैकेनिकल कार्यो में कोई बड़ा रिप्लेसमेंट/ओवरहालिंग कार्य नहीं हुआ है। इसके 19 रेडियल गेट और 2 स्लुइस गेट की स्थिति ठीक नहीं है। स्लुइस गेट कई वर्षों से निष्क्रिय हैं। अब इस प्रोजेक्ट के तहत 19 रेडियल गेटों, 2 स्लुइस गेटों, 2 सैट स्टॉपलोग गेट, गैन्ट्री क्रेन और विद्युत उपकरणों को बदलने का कार्य करते हुए व्यापक आधुनिकीकरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोटा और बूंदी जिलों की पेयजल और सिंचाई आवश्यकताओं को देखते हुए सुधार कार्यों के दौरान भी बैराज का जल स्तर 854.50 फीट पर बना रहेगा। सभी कार्य पूर्ण जल भराव की स्थिति में ही सम्पादित होंगे।

बिना विद्युत उत्पादन बाधित किए होगा सुदृढ़ीकरण

चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित राणा प्रताप सागर बांध, चम्बल परियोजना का प्रमुख जल भंडारण केन्द्र है। यह बांध पेयजल और सिंचाई के लिए जल उपलब्धता के साथ-साथ 172 मेगावाट की विद्युत उत्पादन क्षमता रखता है। इसके राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए रखरखाव और उन्नयन कार्य कराए जा रहे हैं। बिजली उत्पादन और पेयजल आपूर्ति को बिना बाधित किए इस बांध के 17 वर्टिकल क्रेस्ट गेटों, गेन्ट्री क्रेन, 4 स्लुइस गेटों, स्टॉपलोग गेटों को बदलने का कार्य और स्काई-जंप बकेट की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। ये वर्टिकल गेट 18408 क्यूमेक्स तक की बाढ़ निकासी क्षमता रखते हैं।

जवाहर सागर बांध में तकनीकी उन्नयन

बूंदी जिले के तालेड़ा ब्लॉक में राणा प्रताप सागर बांध के नीचे (डाउनस्ट्रीम में) स्थित जवाहर सागर बांध वर्ष 1972 में बना था। लगभग 33.66 मीटर ऊंचे बांध की सुरक्षा और 99 मेगावाट क्षमता वाले पावर हाउस की दक्षता बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास और तकनीकी सुधार किए जाएंगे। यह संरचना चंबल नदी के प्रवाह को नियंत्रित करने और डाउनस्ट्रीम जल प्रबंधन में अहम भूमिका निभाती है। बांध में 15.24 मीटर चौड़ाई एवं 13.41 मीटर ऊंचाई के 12 रेडियल गेट हैं। इसकी भराव क्षमता 67.11 एमसीयूएम है।

यह भी पढ़ें – कोटा-बूंदी में 31.44 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, शिक्षा-खेल और सड़क ढांचे को मिलेगा बड़ा बूस्ट

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के अनुसार, परियोजना के सभी कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और समयबद्ध पूर्ण किए जाएंगे। तीनों बांधों के उन्नयन से जल संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ उनकी आयु में भी वृद्धि होगी। हाड़ौती क्षेत्र की सिंचाई और पेयजल सुरक्षा भी लम्बे समय तक सुनिश्चित रहेगी और शहरी विकास को भी गति मिलेगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN