CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

ट्रंप की जीत के बाद महिलाएं सेक्स ना करने की खा रही कसमें, अमेरिका में चल रहा ये 4B Movement क्या है?

1 वर्ष ago
in INDIA, News
0
After Trump's victory, women are swearing not to have sex, what is this 4B Movement going on in America?
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) का अमेरिकी राष्ट्रपति बनना वहां की कई महिलाओं को रास नहीं आ रहा है। हज़ारों महिलाएं अमेरिका के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। वो ट्रंप की जीत के लिए पुरुषों को ‘दोषी’ ठहरा रही हैं और 4Bआंदोलन में शामिल हो रही हैं। ऐसा आंदोलन, जिसमें महिलाएं ट्रंप की जीत का बदला लेने और विरोध के तौर पर सेक्स न करने, रिश्ते न बनाने, शादी न करने और बच्चे न पैदा करने की कसमें खा रही हैं। हालिया दिनों में 4B मूवमेंट अमेरिका में (4B movement US women) ट्रेंड कर रहा है। इस आंदोलन में शामिल महिलाओं का कहना है कि ट्रंप महिला विरोधी हैं। वो गर्भपात का संवैधानिक अधिकार खत्म करने के समर्थक हैं।

महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

अमेरिका के न्यूयॉर्क और सिएटल समेत कई बड़े शहरों में महिलाओं ने ट्रंप की जीत के विरोध में प्रदर्शन (Women protest against Trump’s victory) किया। उनका कहना है कि ट्रंप पहले भी प्रजनन अधिकारों के खिलाफ़ धमकियां दे चुके हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि वो इस बात से निराश हैं कि युवकों ने ऐसे उम्मीदवार को वोट दिया, जो उनकी शारीरिक स्वायत्तता का सम्मान नहीं करता। चुनाव के दौरान भी डेमोक्रेटिक उम्मीवार कमला हैरिस ने ट्रंप की ‘नारी-विरोधी इमेज’ का ख़ूब ज़िक्र किया था। अब महिलाएं सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर विरोध जता रही हैं। इसके लिए उन्होंने 4B का सहारा लेना चुना है।

4B Movement

4B की शुरुआत दक्षिण कोरिया से हुई थी। कोरियाई भाषा में B का अर्थ होता है- ‘नहीं’ (No). 4B नाम, B से शुरू होने वाले 4 शब्दों से बना है। वो शब्द हैं- बिहोन(Bihon) यानी विषमलैंगिक विवाह नहीं, बिचुलसन(Bichulsan) यानी कोई संतान नहीं, बियोनाए(Biyeonae) यानी कोई डेटिंग नहीं और बिसेकसेउ(Bisekseu) यानी कोई विषमलैंगिक यौन संबंध नहीं।

South Korea में 4B movement क्यों उभरा?

ये आंदोलन मीटू और “कोर्सेट से बचो” आंदोलनों के बाद दक्षिण कोरिया (South korea) में आया। बताया जाता है कि दक्षिण कोरियाई समाज में पुरुष हिंसा के स्तर से महिलाएं तंग आ चुकी हैं। 2018 की एक रिपोर्ट बताती है कि बीते नौ सालों में दक्षिण कोरिया में कम से कम 824 महिलाओं की हत्या कर दी गई और 602 महिलाओं को उनके पार्टनर के हाथों हिंसा के कारण मौत का खतरा था।

कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी में मानव विज्ञान विभाग की प्रोफ़ेसर आयो वाह्लबर्ग ने अल जजीरा को बताया कि बच्चों की देखभाल और घर के कामों के साथ-साथ बुजुर्गों की देखभाल की ज़िम्मेदारी आमतौर पर महिलाओं के कंधों पर होती है। लेकिन, बढ़ती महंगाई के साथ, महिलाओं के पास घर से बाहर काम करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होता। मतलब, उनकी ज़िम्मेदारियां दोगुनी हो जाती हैं।

इससे महिलाएं बच्चे पैदा करने की संभावना को ख़त्म करना चाहती हैं। दक्षिण कोरिया में जन्म दर में तेज़ी से गिरावट जारी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक़, 2023 में देश में कुल जन्म दर 0.8 प्रतिशत घटी है। ऐसे में दक्षिण कोरिया में कम जन्म दर को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

महिलाएं क्यों नाराज़ हैं?

CNN एग्जिट पोल में बताया गया कि ट्रंप को महिलाओं के 46 प्रतिशत वोट मिले, जबकि हैरिस को 54 प्रतिशत। हैरिस को पुरुषों के मात्र 43.5 प्रतिशत वोट मिले और ट्रंप को 56.5 प्रतिशत। ट्रंप की जीत में जिन मुद्दों ने काम किया, उसमें गर्भपात भी एक बड़ा मुद्दा था। जून 2022 में जब अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के गर्भपात का संवैधानिक अधिकार ख़त्म (Women’s constitutional right to abortion ends) किया, तो ट्रंप ने इस फ़ैसले का स्वागत किया। इस कारण ट्रंप की आलोचना भी हुई।

यह भी पढ़े:  भारत के लिए इन मोर्चो पर मुश्किले खड़ी कर सकते है ट्रंप, जाने इसकी वजह

हालिया चुनाव में कमला हैरिस ने इसके नाम पर वोट मांगे। प्रेजिडेंशियल डिबेट में ट्रंप को घेरने की भी कोशिश की। कई राज्यों में ये मुद्दा सबसे ऊपर रहा है। कई बार, अलग-अलग मंचों पर ट्रंप ‘महिला विरोधी’ बयान भी दे चुके हैं।
Source- Lallantop

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

यह भी पढ़े:  These places in India are called Mini Switzerland, make a plan to visit them quickly to get rid of stress

यह भी पढ़े:  8 major tourist places to visit in South India, you can also plan to visit these places

Related Posts

Census 2027: The government will ask 33 questions; complete information will have to be provided, from houses to vehicles.
INDIA

जनगणना 2027: सरकार पूछेगी 33 सवाल, मकान से लेकर वाहन तक देनी होगी पूरी जानकारी

जनवरी 22, 2026
A petition has been filed with the President regarding the protection of the Aravalli range, demanding the removal of the 100-meter height restriction.
bundi

अरावली संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति के नाम याचिका दायर, 100 मीटर ऊँचाई की शर्त हटाने की मांग

दिसम्बर 25, 2025
पढ़ाई और खूबसूरती का कमाल: देश की सबसे चर्चित IAS-IPS महिला अधिकारी
INDIA

पढ़ाई और खूबसूरती का कमाल: देश की सबसे चर्चित IAS-IPS महिला अधिकारी

सितम्बर 11, 2025
Next Post
Ramgarh Tiger Reserve buzzes with the roar of a new tiger, another female tigress is expected to arrive.

रामगढ़ टाइगर रिजर्व नए बाघ की दहाड़ से हुआ गुलजार, एक और मादा बाघिन आने की उम्मीद

The MP called the independent candidate a criminal, the pilot advised his "close ones" - keep the language restrained

सांसद ने निर्दलीय प्रत्याशी को कह दिया अपराधी, पायलट ने "अपनों" को दी नसीहत- भाषा संयमित रखें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN