CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राष्ट्रीय करणी सेना और राजपूत करणी सेना में वर्चस्व की जंग, महिपाल सिंह मकराना हुए घायल

2 वर्ष ago
in JAIPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। जयपुर में राजपूत समाज के दो संगठनों में शुक्रवार देर शाम को खूनी जंग हो गई। दोनों संगठनों की ओर से एक दूसरे पर फायरिंग के आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी है। घटना स्थल पर फायरिंग हुई लेकिन फायर किस संगठन की तरफ से किया गया इसकी जांच की जा रही है। देर शाम को यह झगड़ा जयपुर के चित्रकूट इलाके में हुआ जहां राष्ट्रीय करणी सेना का कार्यालय है।

राष्ट्रीय करणी सेना (Rashtriya Karni Sena) के कार्यालय पर राजपूत करणी सेना (Rajput Karni Sena) के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और उनके साथी पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और फायर कर दिया गया। राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत के ऑफिस में उनके कुछ समर्थक भी मौजूद थे। उन्होंने महिपाल सिंह मकराना (Mahipal Singh Makrana) को पकड़ कर काबू में कर लिया।

राष्ट्रीय करणी सेना अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत हैं, जबकि राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना है। महिपाल सिंह और उनके कुछ साथी शिव सिंह के ऑफिस गए थे। राजपूत समाज के कुछ आगामी कार्यक्रमों को संयुक्त रूप से आयोजित करने पर दोनों के बीच चर्चा होनी थी। इसी दौरान एक पक्ष इसके लिए राजी नहीं हुआ। समाज के दो संगठनों के प्रतिनिधि और उनके समर्थक एकमत नहीं हुए तो दोनों में विवाद हो गया। झड़प के दौरान महिपाल सिंह मकराना को सिर में चोट लगी। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े : Rajasthan : उपचुनाव में प्रह्लाद गुंजल पर दांव खेल सकती है कांग्रेस!, रामनारायण मीणा को मिल सकता है मौका?

मौके पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि शिव सिंह शेखावत का कहना है कि उनके ऊपर फायर किया गया जो कि मिस हो गया। इसके बाद उनके समर्थकों ने फायरिंग करने वाले समर्थक और महिपाल सिंह को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर समाज के कई लोक एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर चित्रकूट पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि फायरिंग की घटना हुई या नहीं। इसके लिए शिव सिंह के ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
‘Gram-2026’ Roadshow: Rajasthan’s agricultural revolution will be heralded in New Delhi, opening new doors for investment and agritech.
JAIPUR

ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और एग्रीटेक के नए द्वार खुलेंगे

अप्रैल 23, 2026
Promotional banner in Hindi announcing home purchase offers in Rajasthan, highlighting Jaipur, Jodhpur, and Kota with a hand holding house keys and a modern house image and skyline.
Business

Rajasthan में घर खरीदने का सुनहरा मौका: जयपुर, जोधपुर और कोटा में रियल एस्टेट बाजार में तेजी

अप्रैल 22, 2026
Next Post

चंबल नदी के ओवरफ्लो होते ही पानी सीधे बीसलपुर बांध में डायवर्ट, 145 किलोमीटर का बनेगा ग्रेविटी चैनल…

सचिन पायलट के बयान पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का हमला, बोले- 5 साल उनकी क्या दुर्दशा हुई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN