CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Rajasthan : उपचुनाव में प्रह्लाद गुंजल पर दांव खेल सकती है कांग्रेस!, रामनारायण मीणा को मिल सकता है मौका?

2 वर्ष ago
in POLITICS, tonk
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। आगामी कुछ महीनों में राजस्थान की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, जिनमें से एक है सचिन पायलट के गढ़ टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट (Devli-Uniara assembly seat)। यह सीट हरीश मीणा के सांसद बनने के बाद खाली हो गई है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इस सीट पर जीत का भरोसा जताते हुए कहा है कि वे एक बेहतर उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे और उपचुनाव में जीत हासिल करेंगे।

चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी चुनाव समितियों का गठन कर चुनावी तैयारियों को गति दी है। इसके साथ ही दिल्ली से लेकर जयपुर तक नेताओं के बीच टिकट पाने की होड़ शुरू हो चुकी है। संभावित उम्मीदवारों में दोनों पार्टियों के कई बड़े नाम शामिल हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के हरीश चंद्र मीणा ने बीजेपी के विजय बैंसला को 19,175 वोटों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी।

देवली-उनियारा सीट के उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से संभावित उम्मीदवारों में पूर्व विधायक रामनारायण मीणा (Former MLA Ramnarayan Meena) का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। रामनारायण मीणा 2008 से 2013 तक इसी सीट से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा, प्रियंका गांधी के करीबी माने जाने वाले धीरज गुर्जर भी उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल हैं। कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों में एक चौंकाने वाला नाम प्रह्लाद गुंजल (Prahlad Gunjal) का भी शामिल है।

प्रह्लाद गुंजल का नाम कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार के रूप में सामने आ सकता है। वे लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कोटा संसदीय सीट पर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कड़ी टक्कर दी थी, जिससे उनका नाम चर्चा में आया था।

प्रह्लाद गुंजल गुर्जर समुदाय से आते हैं और उनकी इस समुदाय में मजबूत पकड़ है। इस कारण गुर्जर बहुल इस सीट पर कांग्रेस उन्हें उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव खेल सकती है। बीजेपी की ओर से 2013 से 2018 तक इसी सीट से विधायक रहे राजेन्द्र गुर्जर और 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे विजय बैंसला के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि, अलका गुर्जर, विक्रम सिंह गुर्जर, सीताराम पोसवाल, और पुर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं।

दोनों दलों ने उपचुनाव की तैयारी के लिए कमेटियों का गठन किया है। कांग्रेस ने हरीश मीणा, प्रशांत शर्मा, विकास चौधरी, हरि प्रसाद बैरवा और टोंक कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 5 सदस्यों की कमेटी बनाई है। वहीं, बीजेपी ने वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़, हीरालाल नागर, जितेंद्र गोठवाल और ओमप्रकाश भड़ाना की चार सदस्यीय कमेटी गठित की है।

यह भी पढ़े :  Tonk : पुलिस ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड हनुमान मीणा को रिमांड पर लिया, उगले कई राज

इस क्षेत्र में जातिगत राजनीति का प्रभाव प्रमुख है, यहां चुनावी मुद्दे कम और जातिगत आधार पर चुनावी रणनीतियां ज्यादा प्रभावी रही हैं। भाजपा अक्सर गुर्जर उम्मीदवार पर दांव लगाती है, जबकि कांग्रेस मीणा जाति के उम्मीदवार को चुनती है। अब तक इस सीट पर निर्दलीय और अन्य राजनीतिक दलों का खास प्रभाव नहीं रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बागी उम्मीदवार ही कुछ हद तक चुनावी समीकरणों को प्रभावित करते रहे हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi: The atrocities being committed by KDA will no longer be tolerated - MLA Harimohan Sharma
bundi

Bundi: KDA द्वारा किया जा रहा हत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – MLA हरिमोहन शर्मा

अप्रैल 25, 2026
BJP Stages Protest in Jaipur Over Women's Reservation Bill; Outrage Erupts After Police Barricade and Halt March
JAIPUR

महिला आरक्षण बिल पर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पदयात्रा रोकी तो भड़का आक्रोश

अप्रैल 20, 2026
Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
Next Post

राष्ट्रीय करणी सेना और राजपूत करणी सेना में वर्चस्व की जंग, महिपाल सिंह मकराना हुए घायल

चंबल नदी के ओवरफ्लो होते ही पानी सीधे बीसलपुर बांध में डायवर्ट, 145 किलोमीटर का बनेगा ग्रेविटी चैनल…

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN