CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

डंडे से पीटकर पैरों से मुंह दबाया, बाल सुधार गृह में बंदी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

2 वर्ष ago
in BHARATPUR
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

राजस्थान में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो को देख आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में 8 से 10 लड़के मिलकर एक लड़के को बुरी तरह पीट रहे हैं। वह उसको जानवर की तरह मार रहे हैं। पिटाई से युवक बुरी तरह चीख रहा है। वहीं, पीटने वाले लड़के उसपर हंस-हंसकर डंडे बरसा रहे हैं। यह वायरल वीडियो भरतपुर के बाल सुधार गृह (Viral Video Bharatpur Child Correctional Home) का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में पीटने वाले लड़के और पिटने वाला युवक बाल सुधार गृह के नाबालिग बंदी बताए जा रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में पीटने वाले लड़के कुम्हेर क्षेत्र के गांव पैंगोर निवासी बताए जा रहे हैं। लड़के को पीटने वाला यह वीडियो 41 सेकेंड का है, इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बाल सुधार गृह में नए बंदियों की पिटाई करके उनका वीडियो बनाया जाता है, फिर यह वीडियो नए बंदियों के परिजनों को भेजकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है।

वायरल वीडियो में 8 से 10 लड़के एक युवक को पकड़े हुए हैं, उसे जमीन पर लिटाया गया है। युवक के हाथ और पैरों को पीटने वाले लड़के पकड़े हुए हैं। एक लड़का डंडे से उसे पीटता है, जमीन पर गिरा युवक दर्द से बुरी तरह चीख रहा है। उसकी आवाज बाहर न निकले इसके लिए दो युवक उसके मुंह को पैरों से दबा रहे हैं। पिटाई करने वाले लड़के यहीं नहीं रुकते वह बेरहमी से लड़के को पीटते हैं, वीडियो में टीशर्ट पहना एक लड़का उसपर डंडा लेकर टूट पड़ता है। वह उस पर 5 से 6 बार ताबड़तोड़ पूरी ताकत से डंडे मारता है। वीडियो में करीब 10 लड़कों का ग्रुप युवक की पिटाई की घटना को अंजाम देता है।

यह भी पढ़े: जयपुर में अमूल-कृष्णा और लोटस ब्रांड के नाम से 9 हजार किलो नकली घी बरामद

वायरल वीडियो भरतपुर बाल सुधार गृह का बताया जा रहा है, हालांकि सीटी न्यूज राजस्थान इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो तेजी से जिले में वायरल हो रहा है। अभी तक इसको लेकर कोई कार्रवाई की सूचना भी नहीं है। पिटाई का यह वीडियो चर्चा में जरुर बना हुआ है, इससे पहले भी भरतपुर के बाल सुधार गृह से कई वीडियो वायरल हुए हैं।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Sawai Madhopur DSP's retort on Naresh Meena's threat, who is he... I don't even know, action against tipper gang will continue
POLITICS

नरेश मीणा की धमकी पर सवाई माधोपुर DSP का पलटवार, कौन है वह… जानता भी नहीं, टिप्पर गैंग पर कार्रवाई जारी रहेगी

जुलाई 17, 2025
Horrific accident on Delhi-Mumbai Expressway, mini-bus collided with a parked truck in Kota, 4 killed and more than 10 injured
karoli

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: कोटा में खड़े ट्रक से टकराई मिनी-बस, 4 की मौत और 10 से ज्यादा घायल

जुलाई 13, 2025
Major accident during pipeline digging in Bharatpur, 10 people buried in soil, 4 dead
BHARATPUR

भरतपुर में पाइपलाइन खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, 10 लोग मिट्टी में दबे, 4 की मौत

जून 29, 2025
Next Post
4 arrested in JEN recruitment paper leak case, all four government employees, SOG revealed

JEN भर्ती पेपर लीक मामले में 4 गिरफ्तार, चारों सरकारी कर्मचारी,SOG ने किया खुलासा

IPS Vandita Rana bid farewell to Dausa SP by riding him on a mare, 4Km. A procession was taken out with musical instruments till

IPS वंदिता राणा दौसा SP को घोड़ी पर बैठाकर दी विदाई, 4Km. तक गाजे-बाजे से निकाला जुलूस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN