CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

भरतपुर में पाइपलाइन खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, 10 लोग मिट्टी में दबे, 4 की मौत

10 महीना ago
in BHARATPUR, RAJASTHAN
0
Major accident during pipeline digging in Bharatpur, 10 people buried in soil, 4 dead
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

भरतपुर। भरतपुर जिले में चंबल प्रोजेक्ट की पाइपलाइन बिछाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार सुबह करीब 8ः30 बजे, जंगी के नगला के पास खुदाई की साइट पर मिट्टी ढहने से एक ही परिवार के 10 लोग टनों मिट्टी में दब गए। इस दर्दनाक घटना में 3 महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

यूपी के रहने वाले थे सभी श्रमिक

गहनौली थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि यह हादसा जंगी के नगला के पास उस जगह हुआ जहां पाइपलाइन के लिए करीब 10 फीट गहरी खुदाई की जा रही थी। खुदाई से निकली मिट्टी को भरने के लिए उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी स्थित उट्टू गांव के 10 लोग आए थे। मिट्टी भरने के दौरान ही अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और वे सभी उसमें दब गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये सभी लोग दूसरे गांव से आए थे। हादसे के तुरंत बाद 4 लोग खुद ही गड्ढे से बाहर निकलने में सफल रहे।

रेस्क्यू ऑपरेशन और मृतकों की पहचान

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिट्टी में दबे 6 लोगों को बाहर निकाला। इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अनुकूल (22 वर्ष), योगेश कुमारी (25 वर्ष), विनोद देवी (55 वर्ष), विमला देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

वहीं, दिनेश 38 वर्ष, पुत्र नाहर सिंह और जयश्री 50 वर्ष, पत्नी विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया गया।

जिला कलेक्टर कमर-उल-जमान ने जानकारी दी कि हादसे वाली साइट से कुल 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें से 4 लोगों को परिजन रास्ते में ही एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन दुर्भाग्यवश 2 लोगों को आरबीएम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। कलेक्टर के अनुसार, अब तक कुल 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 2 का इलाज जारी है।

यह भी पढ़े: जयपुर की युवती से कोटा में रेप, परिचित ने झांसा देकर किया दुष्कर्म

यह घटना चंबल प्रोजेक्ट की साइट पर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है, जिसकी जांच की जा रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Bundi Roadways depot gets 8 new buses, new services to start from April 1
bundi

बूंदी रोडवेज आगार को मिली 8 नई बसें, 1 अप्रैल से शुरू होंगी नई सेवाएं

मार्च 27, 2026
Bundi girl Anshika Rathore creates history, becomes Rajasthan topper with 99% marks in 10th board exams
bundi

बूंदी की बेटी अंशिका राठौर ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99ः अंक के साथ राजस्थान टॉपर में शामिल

मार्च 24, 2026
An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Next Post
Heavy rain alert in Rajasthan, activities will intensify from July 2, havoc will be wreaked in these districts!

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, 2 जुलाई से तेज होंगी गतिविधियां, इन जिलों में कहर बरसेगा!

Monster lizard's private part smuggling busted in Kota, two smugglers arrested

कोटा में मॉन्स्टर लिजर्ड के प्राइवेट पार्ट की तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN