CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राज्यसभा के लिए सोनिया गांधी बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर दाखिल करेंगी नामांकन, राहुल, खड़गे भी आएंगे जयपुर

2 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Sonia Gandhi will file nomination for Rajya Sabha on the auspicious time of Basant Panchami, Rahul, Kharge will also come to Jaipur.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Former National President of Congress Sonia Gandhi) बुधवार को बसंत पंचमी के मौके पर शुभ मुहूर्त में राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगी। सोनिया गांधी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल भी जयपुर आएंगे। सभी नेता दिल्ली से दो चार्टर प्लेन से जयपुर पहुंचेंगे और हवाई अड्डे से विधानसभा जाएंगे। जहां सोनिया गांधी और राहुल गांधी का ना पक्ष लॉबी में कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

विधानसभा में ही सोनिया गांधी के नामांकन पर विधायक दस्तखत करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अधिकांश नामांकन दिल्ली से भरकर आएगा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली प्रस्तावक बनेंगे। बताया जा रहा है कि सुबह 11ः30 बजे के आसपास सोनिया गांधी नामांकन पेश कर सकती हैं।

सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन (Nomination for Rajya Sabha elections) को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सिविल लाइंस स्थित आवास पर मंगलवार रात को हलचल रही। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर पहुंचे, जहां कई विधायक पहले से ही मौजूद थे। सभी की काफी देर तक बैठक चली, इससे पहले गोविंद सिंह डोटासरा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के घर जाकर भी विचार-विमर्श किया।

यह भी पढ़े:  अलवर: कुएं में तीन शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, महिला और दो बच्चों के हाथ-पैर बंधे मिले

राजस्थान से राज्यसभा में दस सीट हैं। इनमें से डॉ. मनमोहन सिंह (कांग्रेस) और भूपेंद्र यादव (भाजपा) का कार्यकाल 3 अप्रैल 2024 को पूरा हो रहा है। जबकि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर आगामी दिनों में चुनाव होने हैं। विधायकों की संख्याबल के हिसाब से तीन में से दो सीट पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Villagers surrounded Uniyara police station and blocked the road, woman died after being hit by a tractor trolley filled with gravel.

ग्रामीणों ने किया उनियारा थाने का घेराव व रोड़ जाम, बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत

ED raids Rajasthan's big hotels and several locations of gravel businessman including Jaipur, Udaipur

राजस्थान के बड़े होटल और बजरी कारोबारी के जयपुर, उदयपुर सहित कई ठिकानों पर पहुंची ED की छापेमारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN