CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

राजस्थान में 100 से अधिक उपखंड हो सकते हैं खत्म, मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस पर जोर

8 महीना ago
in JAIPUR, POLITICS, RAJASTHAN
0
More than 100 subdivisions may be abolished in Rajasthan, emphasis on minimum government, maximum governance
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के अंतिम बजट में बनाए गए 17 में से 9 नए जिले और तीन नए संभागों को खत्म करने के बाद, अब भजनलाल सरकार एक और बड़ा प्रशासनिक फैसला लेने की तैयारी में है। सरकार की नजर उन उपखंड, तहसील और उप-तहसील कार्यालयों पर है जो वर्तमान मापदंडों पर खरे नहीं उतर रहे हैं।

दो या तीन तहसीलों पर एक उपखंड कार्यालय

राज्य सरकार दो या तीन तहसीलों के ऊपर एक ही उपखंड कार्यालय बनाने की योजना बना रही है। यदि यह योजना लागू होती है, तो प्रदेश में 100 से अधिक उपखंड कार्यालयों को कम किया जा सकता है, जो कुल उपखंडों का लगभग 32 प्रतिशत है। इस बड़े बदलाव के पीछे सरकार की श्मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंसश् की नीति है। इस संबंध में एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसने अब तक आधे जिलों से फीडबैक जुटा लिया है।

वर्तमान में प्रदेश में 323 उपखंड हैं, जो घटकर लगभग 213 तक हो सकते हैं। इसका अर्थ होगा कि 426 तहसीलों के हिसाब से भी, यदि एक उपखंड के अधीन कम से कम दो तहसीलें रखी जाती हैं, तो बड़ी संख्या में उपखंड कार्यालय खत्म होंगे।

समिति का फोकस और कार्यप्रणाली

गठित समिति को छह माह में अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। इसके लिए समिति तीन प्रमुख कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

राजस्व इकाइयों का पुनर्गठनः- समिति संबंधित संभागों और जिलों से राजस्व इकाइयों के पुनर्गठन के लिए सुझाव लेगी और आवश्यक अनुशंसाएं करेगी।

प्रशासनिक इकाइयों की पद संरचनाः- यह कमेटी नवीन राजस्व इकाइयों के संबंध में मार्गदर्शी सिद्धांत तैयार करेगी। साथ ही, प्रशासनिक इकाइयों की पद संरचना, उनका आकार और कार्यों के अनुपात में पदों की आवश्यकता का आकलन करते हुए प्रशासनिक इकाइयों और राजस्व न्यायालयों की पदीय संरचना के संबंध में अनुशंसा करेगी।

जिलेवार अनुशंसाः- प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों और जन अपेक्षाओं के आधार पर सुलभ प्रशासन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्व इकाइयों के सृजन और पुनर्गठन के संबंध में जिलेवार अनुशंसा की जाएगी। कमेटी प्रशासनिक, तहसीलदार सहित विभिन्न कार्मिक संगठनों से भी मुलाकात कर उनके सुझाव लेगी।

पटवार सर्कलों पर भी पड़ सकता है असर

नियमानुसार, प्रत्येक पंचायत पर एक पटवार सर्कल होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में पंचायतों की तुलना में पटवार सर्कलों की संख्या कम है। सरकार का मानना है कि डिजिटलीकरण के इस दौर में पटवारी तक लोगों की सीधी पहुंच कम हुई है और अधिकांश कार्य ऑनलाइन हो गए हैं। ऐसे में समिति यह सुझाव भी दे सकती है कि क्या दो छोटी पंचायतों पर एक पटवार सर्कल किया जा सकता है। यदि पटवार सर्कलों की संख्या घटती है, तो इसका असर भू-अभिलेख निरीक्षक (आरआई) कार्यालयों पर भी पड़ेगा।

वर्तमान में प्रदेश में 323 उपखंड, 426 तहसील और 232 उप-तहसील हैं। इसी तरह, 2730 भू-अभिलेख निरीक्षक, 10971 पटवार सर्किल और 48,468 राजस्व गाँव हैं। उपखंड कम किए जाने का सीधा असर तहसील, उप-तहसील, आरआई और पटवार सर्कलों पर पड़ेगा।

अंतिम फैसला कैबिनेट में

सलाहकार समिति अपनी रिपोर्ट राजस्व विभाग को सौंपेगी। इसके बाद, कैबिनेट में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा कि किस उपखंड, तहसील, उप-तहसील, आरआई सर्कल या पटवार सर्कल को कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: राजस्थान में मूसलाधार बारिश का कहर, 30 जिलों में अलर्ट, सीकर में मौत, जयपुर में धंसी जमीन

करीब छह महीने पहले भी सरकार ने सीकर, बांसवाड़ा और पाली संभागों के साथ-साथ सांचौर, अनूपगढ़, केकड़ी, गंगापुरसिटी, दूदू, शाहपुरा, नीमकाथाना, जोधपुर ग्रामीण और जयपुर ग्रामीण जैसे नए जिलों को समाप्त कर दिया था। यह नया प्रशासनिक पुनर्गठन राज्य में शासन को अधिक कुशल बनाने की दिशा में एक और कदम है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.
RAJASTHAN

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

जनवरी 24, 2026
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active
Business

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

जनवरी 24, 2026
Next Post
Flood-like situation in Baran due to heavy rain, 29 people were rescued; Collector-SP inspected

बारां में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 29 लोगों को बचाया गया; कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

To recover the money he lost in gambling, the husband handed over his wife to his friend for physical relationship, case registered

पति ने जुए में हारी रकम चुकाने के लिए पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दोस्त के हवाले किया, केस दर्ज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN