CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

पति ने जुए में हारी रकम चुकाने के लिए पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दोस्त के हवाले किया, केस दर्ज

11 महीना ago
in CRIME, INDIA
0
To recover the money he lost in gambling, the husband handed over his wife to his friend for physical relationship, case registered
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के कानवन थाने में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने जुए में हारे हुए कर्ज को चुकाने के लिए अपनी ही पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दिल्ली के दोस्त अभिमन्यु के हवाले कर दिया। यह पूरा मामला इंदौर से जुड़ा है।

पत्नी को जबरन दोस्त के साथ होटल भेजा

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति ने जुए में हुए नुकसान के कर्ज को चुकाने के लिए उसे अपने दोस्त के साथ होटल भेजा। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी पर दोस्त के साथ जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया।

पति और दोस्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज

महिला की शिकायत पर, इंदौर के महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली थी, जिसे बाद में धार जिले के कानवन थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। कानवन थाना प्रभारी अभय नीमा ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। कानवन थाने में केस ट्रांसफर होने के बाद पति और उसके दोस्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (दहेज प्रताड़ना), 366 (अपहरण), 376 (दुष्कर्म) और 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े: बारां में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 29 लोगों को बचाया गया; कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी पति फिलहाल फरार है और उसके दोस्त अभिमन्यु की भी तलाश की जा रही है। पुलिस की एक टीम पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए निकल चुकी है, जबकि दूसरी टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय रूप से जुट गई है। पुलिस ने पुष्टि की है कि इंदौर से प्राप्त एफआईआर डायरी में यह रिपोर्ट की गई है कि पति ने कर्ज से परेशान होकर जिससे कर्ज लिया था, उस दोस्त के साथ अपनी पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Police action on immoral activities in Bundi, 4 youths arrested, 5 women sent to Sakhi Center

बूंदी में अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, 4 युवक गिरफ्तार, 5 महिलाएं सखी सेंटर भेजी

Two killed, one missing and two rescued in two separate accidents in Bundi

बूंदी में दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत, एक लापता और दो बचाए

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN