CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बूंदी में दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत, एक लापता और दो बचाए

1 वर्ष ago
in bundi
0
Two killed, one missing and two rescued in two separate accidents in Bundi
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी, जिले में शुक्रवार को पानी में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग प्रभावित हुए, जिनमें से 2 की मौत हो गई व एक की तलाश जारी है, जबकि 2 को बचा लिया गया है। ये घटनाएं सदर थाना और तालेड़ा थाना क्षेत्रों में हुईं।

सदर थाना क्षेत्र में दो युवकों की मौत

सदर थानाधिकारी रमेश आर्य ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली थी कि गांव कांजरी सिलोर के पास दण्ड की नाडी (तलाई) में दो व्यक्ति डूब गए। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है और शनिवार सुबह परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

थानाधिकारी रमेश आर्य ने बताया कि शाम करीब 5 बजे घटना की सूचना मिली थी। हादसा दण्ड की तलाई में हुआ, जहां पहले एक युवक का पैर फिसला और उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भी डूब गया। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला।

हादसे में रामचंद्र पुत्र नागेश्वर पासवान, उम्र 43 साल, निवासी दण्ड, थाना सदर, शंकर पुत्र रामेश्वर माली, उम्र करीब 30 साल निवासी ठिकरदा, थाना दबलाना की मौत हो गई। रामचंद्र एफसीआई में नौकरी करता था जो मूल रूप से बिहार के रहने वाला था। जबकि शंकर लकड़ी के स्पीकर बनाने का काम करता था।

थानाधिकारी रमेश आर्य ने बताया कि रामचंद्र शौच के लिए गया था, जहां उसका पैर तलाई में फिसल गया। उनकी चीख सुनकर उसका दोस्त शंकर दौड़ा और बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच उसका भी संतुलन बिगड़ गया और दोनों पानी में डूब गए। रामचंद्र और शंकर दण्ड तलाई के पास ही किराए पर कमरा लेकर रहते थे।

तालेड़ा में बरधा डैम एक युवक लापता

इसी प्रकार, बूंदी के तालेड़ा स्थित बरधा डैम पर शुक्रवार को कोटा से पिकनिक मनाने आए तीन दोस्त पानी के तेज बहाव में बह गए। इनमें से दो युवक तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि एक युवक अभी भी लापता है।

तीनों दोस्त दोपहर 12 बजे बाइक से बरधा डैम पहुंचे थे और पुलिया पार कर दूसरी ओर नहाने गए थे। उस समय पुलिया पर पानी नहीं था। लेकिन नहाकर लौटते समय, दोपहर साढ़े तीन से चार बजे के बीच पुलिया पर अचानक पानी आ गया। पानी की तेज धार में मोहित यदुवंशी, लक्ष्य मालव और उसका भाई बह गए। लक्ष्य और उसका भाई तो तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन मोहित बहाव में आगे बह गया।

डैम पर तैनात कनिष्ठ अभियंता लोकेश नागर ने बताया कि डाबी क्षेत्र में दोपहर को मूसलाधार बारिश के कारण डैम में पानी की आवक तेज हो गई थी। सहायक अभियंता आरएन मेवलिया ने बताया कि डैम पर डेढ़ फीट की चादर चल रही है।

थाना प्रभारी अजीत बागडोलिया के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन लापता युवक मोहित का कोई सुराग नहीं मिला। लापता युवक मोहित यदुवंशी फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता है, जबकि लक्ष्य मालव और उसका भाई पढ़ाई करते हैं। तीनों बारां जिले के कुंजेड़ गांव के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े: बारां में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 29 लोगों को बचाया गया; कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

इस दौरान तालेड़ा पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम, तहसीलदार हर्षित शर्मा और अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। सिविल डिफेंस की टीम अभी भी लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Dabi becomes the ideal solar village of Bundi, will get a grant of ₹ 1 crore

बूंदी का "आदर्श सौर ग्राम" बना डाबी, मिलेगी ₹1 करोड़ की अनुदान राशि

Jaipur girl raped in Kota, acquaintance deceived her and raped her

जयपुर की युवती से कोटा में रेप, परिचित ने झांसा देकर किया दुष्कर्म

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN