CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बूंदी का “आदर्श सौर ग्राम” बना डाबी, मिलेगी ₹1 करोड़ की अनुदान राशि

12 महीना ago
in bundi
0
Dabi becomes the ideal solar village of Bundi, will get a grant of ₹ 1 crore
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में बूंदी जिले के लिए आदर्श सौर ग्राम के चयन के लिए गठित जिलास्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर कक्ष में आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में ग्राम डाबी को जिले के आदर्श सौर ग्राम के रूप में चुना गया।

डाबी ने सौर ऊर्जा में दिखाई प्रगति

बैठक की शुरुआत में समिति के संयोजक और जयपुर डिस्कॉम बूंदी के अधीक्षण अभियंता के.के. शुक्ला ने बताया कि आदर्श सौर ग्राम के लिए कुल 7 गांवों को नामांकित किया गया था। इनमें माटून्दा, तालेड़ा, बुधपुरा, डाबी, धनेश्वर, गोठड़ा और करवर शामिल थे। पिछले 6 महीनों की प्रगति के मूल्यांकन के आधार पर, ग्राम डाबी की सौर क्षमता सर्वाधिक पाई गई। सभी नामांकित ग्रामों में स्थापित सौर क्षमता के आकलन के बाद, समिति के अध्यक्ष और जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने सर्वसम्मति से ग्राम डाबी को आदर्श सौर ग्राम के रूप में चयनित किया।

डाबी को मिलेंगे ₹1 करोड़

आदर्श सौर ग्राम के रूप में चयनित होने के कारण, ग्राम डाबी केंद्रीय आर्थिक सहायता के तहत 1 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का पात्र होगा। यह अनुदान राशि विशेष रूप से सौर ऊर्जा संबंधी विकास कार्यों में ही उपयोग की जा सकेगी, जिससे गांव में सौर ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा सकेगा।

यह भी पढ़े:  बूंदी में दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत, एक लापता और दो बचाए

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक राजू गुप्ता, पंचायत समिति तालेड़ा के प्रधान राजेश रायपुरिया, और विद्युत निगम के अधिशासी व सहायक अभियंता भी उपस्थित रहे। यह पहल बूंदी जिले को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Jaipur girl raped in Kota, acquaintance deceived her and raped her

जयपुर की युवती से कोटा में रेप, परिचित ने झांसा देकर किया दुष्कर्म

Major accident during pipeline digging in Bharatpur, 10 people buried in soil, 4 dead

भरतपुर में पाइपलाइन खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, 10 लोग मिट्टी में दबे, 4 की मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN