CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

4 महीना ago
in bundi
0
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। बूंदी–दबलाना मार्ग पर शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूध की पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

दबलाना थाना के एएसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान डगरिया गांव निवासी अंग्रेज सिंह (38) पुत्र कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। अंग्रेज सिंह परिवार में होने वाली शादी के चलते खरीदारी के लिए बाइक से बूंदी आ रहा था। बूंदी पहुंचने से पहले ही दबलाना मार्ग पर यह हादसा हो गया।

आमने-सामने हुई टक्कर, सिर में आई गंभीर चोट

प्रत्यक्षदर्शी सोनू नागर के अनुसार, बूंदी की ओर से आ रही दूध की पिकअप और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के तुरंत बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दबलाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया।

शव जिला अस्पताल भेजा, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा

पुलिस ने मृतक के शव को बूंदी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें – देवर ने विधवा भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, शादी से इनकार पर किया ताबड़तोड़ हमला

पिकअप चालक फरार, मामला दर्ज

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दबलाना पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Jaipur Gold-Silver Price Update: Gold stable, silver surges, bullion market remains active

जयपुर गोल्ड-सिल्वर प्राइस अपडेट: सोना स्थिर, चांदी में जबरदस्त उछाल, सर्राफा बाजार में हलचल

Rajasthan Weather Update: Effect of western disturbance, rain and cold will increase in many districts including Jaipur.

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ठंड और बढ़ेगी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN