CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बूंदी में अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, 4 युवक गिरफ्तार, 5 महिलाएं सखी सेंटर भेजी

8 महीना ago
in bundi
0
Police action on immoral activities in Bundi, 4 youths arrested, 5 women sent to Sakhi Center
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। शहर के तहसील रोड पर एक मकान में लगातार अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने देर रात मकान पर दबिश देकर 4 युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही, मौके से 5 महिलाओं को भी डिटेन कर सखी सेंटर भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह वही मकान है जिस पर पुलिस पहले भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है।

गिरफ्तार और डिटेन किए गए लोग

सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार आर्य ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि हिरासत में ली गई महिलाओं को सखी सेंटर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मकान से मनराज पुत्र शंकर लाल भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम भावता थाना मौर जिला टोंक, दिनेश पुत्र कैलाश मीणा उम्र 22 साल निवासी ढाकणी थाना हिण्‍डोली जिला बूंदी, हनुमान सिंह पुत्र पेहप सिंह राजपूत उम्र 53 साल निवासी पतराज खुर्द थाना मौर जिला टोंक, नीरज पुत्र सूरजमल धाकड उम्र 32 साल निवासी कराड का बरधा थाना तालेडा जिला बूंदी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े: पति ने जुए में हारी रकम चुकाने के लिए पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दोस्त के हवाले किया, केस दर्ज

इलाके में पहले भी हुई हैं ऐसी कार्रवाइयां

पुलिस ने जिस मकान पर यह छापा मारा है, उस पर पहले भी कई बार अनैतिक गतिविधियों के संबंध में कार्रवाई हो चुकी है। पूर्व में इसी मकान से पुलिस के तत्कालीन फॉर्स बाबू और उसके अन्य साथियों को भी लड़ाई-झगड़े के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इलाके में लगातार हो रही अनैतिक गतिविधियों के कारण आसपास रहने वाले लोग बेहद परेशान थे। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post
Two killed, one missing and two rescued in two separate accidents in Bundi

बूंदी में दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत, एक लापता और दो बचाए

Dabi becomes the ideal solar village of Bundi, will get a grant of ₹ 1 crore

बूंदी का "आदर्श सौर ग्राम" बना डाबी, मिलेगी ₹1 करोड़ की अनुदान राशि

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN