CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Lord Dharanidhar Jayanti: बूंदी में धूमधाम से निकली भगवान धरणीधर की भव्य शोभायात्रा

2 वर्ष ago
in bundi
0
Lord Dharanidhar Jayanti: Grand procession of Lord Dharanidhar started with much fanfare in Bundi.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी शहर में शनिवार को धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर की जयंती (Birth Anniversary of Lord Dharanidhar) पर द्वितीय शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा भगवान गणेश की वंदना के साथ भव्य निशान के साथ प्रारंभ हुई जो पुरानी धान मंडी स्थित गणेश के मन्दिर से शुरू होकर लंका गेट, इंद्रा मार्केट, अहिंसा सर्किल सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई किशनपुरा गांव धरणीधर जी के मंदिर पर पहुंची।

आकर्षक झांकियों ने मोहा

शोभायात्रा में सजी आधा दर्जन से अधिक झांकियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। ये झांकियां धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित थीं और इनमें मनमोहक दृश्यों का मिश्रण था।

हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

शोभायात्रा में जिले भर से हजारों की संख्या में धाकड़ समाज के लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान धरणीधर के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह लगाए गए स्वागत द्वारों पर पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी
शोभायात्रा के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तुलसीराम धाकड़ रहे। उनके साथ प्रदेश और जिला स्तर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

रात्रि जागरण का आयोजन
शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन हुए।

यह भी पढ़े : अखिल भारतीय श्री टाक क्षत्रिय महासभा का 25 अगस्त को होगा जयपुर में वैवाहिक परिचय सम्मेलन

उपस्थित रहे- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तुलसीराम धाकड़, यूवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्मल धाकड़, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन धाकड़, माहिल मोर्चा प्रदेश महामंत्री नूपुर धाकड़, मुरली मनोहर धाकड़, बद्री लाल धाकड़, लीलाधर धाकड़, भंवर लाल धाकड़, केसरीलाल धाकड, लोकेश धाकड़, छात्र परिषद् जिला अध्यक्ष विजय धाकड़, महावीर धाकड, कैलाश धाकड़, जगदीश धाकड़, प्रहलाद धाकड, रामलाल धाकड़ और सैकड़ों समाजबंधु।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Shankara Eye Hospital organized a felicitation ceremony and presented citations and mementos.

शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह किए भेंट

Congressmen burnt the effigy of BJP state in-charge, said- Radha Mohandas should apologize

कांग्रेसियों ने फूंका BJP प्रदेश प्रभारी का पुतला, बोले- माफी मांगे राधा मोहनदास

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN