CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जयपुर में नकली घी सीज, टीम ने किराना स्टोर पर मारा छापा, सरस और कृष्णा ब्रांड का घी बरामद

1 वर्ष ago
in JAIPUR, RAJASTHAN
0
Fake ghee seized in Jaipur, team raided grocery store, Saras and Krishna brand ghee recovered
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

जयपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) की टीम ने सोमवार को जयपुर के सिरसी रोड स्थित एक किराना स्टोर पर छापा मारकर वहां से सरस और कृष्ण ब्रांड का नकली और मिलावटी घी पकड़ा (Fake and adulterated ghee of Saras and Krishna brands caught) है। करीब 32 लीटर नकली और मिस ब्रांड घी बरामद करने के बाद सीज करने की कार्रवाई की है। वहीं, इसे बेचने वाले के खिलाफ करनी विहार थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

सीएमएचओ की टीम ने मारा छापा

जयपुर सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिरसी पांच्यावाला स्थित अग्रवाल एंड कंपनी पर नकली घी बेचा जा रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर वहां रखे स्टॉक की जांच की। जांच में संदेह होने पर जयपुर डेयरी और कृष्णा ब्रांड की कंपनी के प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया। इसके अलावा घी के नमूने लेकर उनको जांच के लिए लैब भिजवाया।

यह भी पढ़े: क्या गोल्ड या स्टॉक अगले तीन वर्षों में अधिक लाभ देंगे?

घी के नमूने लैब भेजे, कानूनी कार्रवाई शुरू

डॉ. शेखावत बताया कि जयपुर डेयरी के प्रतिनिधियों ने मौके पर जांच के दौरान 1 लीटर के 9 पैकेट, आधा लीटर के चार पैकेट और 15 किलोग्राम का एक टिन नकली होना बताया। इसी तरह कृष्णा ब्रांड घी बनाने वाली कंपनी भोले बाबा मिल्क फूड के प्रतिनिधि ने भी जब मौके पर जांच की तो उन्होंने 1 लीटर और आधा लीटर के चार पैकेट और 200 मि.ली. पैकिंग के 16 पैकेट को नकली होना बताया है। इन दोनों ही कंपनियों के प्रतिनिधि की रिपोर्ट के बाद उक्त घी (करीब 32 किलोग्राम) के स्टॉक को सीज करते हुए बेचने वाले के खिलाफ करनी विहार थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
A love affair sparked violence in Banswara A settlement was attacked after a young man was murdered, and 35 houses were burned.
BANSWARA

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग बना हिंसा की वजहः युवक की हत्या के बाद बस्ती पर हमला, 35 घर जलाए

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Violence erupted in Nagpur, clash between two groups after Aurangzeb controversy, several policemen injured

नागपुर में भड़की हिंसा,औरंगजेब विवाद के बाद दो गुटों के बीच झड़प, कई पुलिसकर्मी घायल

As soon as the husband went to work, the wife had an illicit relationship with the neighbor and sent obscene videos

पति के ड्यूटी जाते ही पड़ोसी से अवैध संबंध बनाती थी पत्नी, भेजती अश्लील वीडियो

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN