CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बंद कमरे में हाथ पैर और मुंह पर बंधा था कपड़ा, अधेड़ की हत्या में आया नया मोड़, अज्ञात महिला वारदात कर हुई फरार

2 वर्ष ago
in bundi, CRIME
0
Cloth was tied on hands, legs and mouth in a closed room, a new twist in the murder of a middle-aged man, an unknown woman absconded after committing the crime.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी स्थित एक मकान के बाहर स्थित ताले में बंद कमरे के अंदर अधेड़ की लाश (Dead body of a middle-aged man inside a locked room) मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर लाश को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मौके पर एमओबी व एफएसल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्मार्टम करवाकर शव परिजनों को सोप दिया (After postmortem, the body was handed over to the relatives) है। वहीं गली के मकान में लगे सीसी कैमरे के फूटेज भी पुलिस खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जवाहर कॉलोनी स्थित एक मकान के बाहर स्थित एक कमरे से दुर्गंध आ रही है, कमरे से खून बह रहा है, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा, सिटी कोतवाली थाना अधिकारी तेजपाल सैनी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मकान मालिक से वहां रहने वाले किराएदार और उसकी पत्नी के बारे में पूछताछ कर जानकारी जुटाई। जिसमें सामने आया है कि मृतक पिछले करीब एक वर्ष से कमरा किराये पर लेकर रह रहा था, वह यहां पशु चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्य करने वाले संवेदक के पास मुंशी गिरी का काम करता था।

पुछताछ में सामने आया कि मृतक मोहनलाल तंवर (44) पुत्र मांगीलाल निवासी नीमखेड़ा घाटोली तहसील इकलेरा का रहने वाला है जो अक्सर अकेला ही रहता था। उसके पास धापू बाई पत्नी बनकर 10-15 दिन में एक आध बार एक-दो दिन के लिए आती थी, जो कमरे की साफ सफाई कर एक दो दिन रूक कर वापस चली जाती थी।

घटना से पहले धापू बाई नाम की महिला बूंदी ही थी जो दो तीन पहले आई थी। 1 मई को उसकी महिला धापू बाई सुबह से शाम तक यही देखी गई। 1 मई शाम को दोनों मृतक और उस महिला द्वारा साथ में भोजन करने की जानकारी पास में किराने की दुकान लगाने वाले मकान मालिक के परिजनों ने दी। मकान मालिक के परिजनों के अनुसार वह दोनों पति-पत्नी के रूप में अच्छे भले रह रहे थे, उनके बीच किसी तरह का मुटाव व लड़ाई झगड़े जैसी कोई बात सामने नहीं आई। 2 मई को कमरे का बाहर से ताला लगा हुआ था, तो मकान मालिक ने सोचा की वह काम गया होगा। इसपर उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

आज शुक्रवार 3 मई को मकान मालिक अपनी किराने की दुकान खोलने आया तो ग्राहकों ने बदबू आने की बात कही। जिस पर निगाह दौड़ा कर देखा तो कमरे के गेट के एक हिस्से से खून बह रहा था। इसके बाद मकान मालिक को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां पहुंचकर कमरे के बाहर लगा हुआ ताला तुड़वाकर अंदर देखा तो मोहनलाल तंवर की लाश पड़ी हुई थी, उसके पैर नीचे और घुटने से धोती के कपड़े से बंधे हुए थे, उसके हाथ भी बंदे हुए थे। मुंह पर भी कपड़ा बंधा हुआ था। नाक और मुंह से खून बह रहा था। शव दो दिन पुराना होने के कारण बदबू मार रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवाया।

मृतक के परिजनों को सूचना उन्हे बूंदी बुलाया गया। घटना को लेकर मृतक की पत्नी पर संदेह व्यक्त किया जा रहा था, मकान मालिक ने बताया कि घटना से पूर्व मृतक की पत्नी उसके साथ कमरे पर ही थी, लेकिन अगले दिन 2 मई सुबह वह कहीं दिखाई नहीं दी। कमरे का बाहर से ताला लगा हुआ था। आज घटना के बाद मृतक की पत्नी अपने ससुराल होने की जानकारी मिली। मृतक के परिजन बूंदी पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में किसी अन्य महिला द्वारा हत्या करने की आशंका जतायी है। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी तो अपने घर पर ही थी, वह बूंदी आई ही नहीं। ऐसे में कोई अन्य महिला मृतक पत्नी बनकर उससे मिलने आ रही थी। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े :  Crime News : एक जने की हत्या से फैली सनसनी, कमरे पर बाहर से ताला, अंदर पड़ी थी लाश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि मोहनलाल तंवर पुत्र मांगीलाल तंवर की हत्या हुई है, हत्या क्यों, कैसे की इसके तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post
Crime News: In the name of polishing gold, miscreants took away a chain of two and a half tola gold.

Crime News : सोना चमकानें के नाम पर ढाई तोला सोने की चेन को उड़ा ले गए बदमाश

This much treasure found in income tax raid on JKJ Jewelers, you will be left in tears after knowing this

JKJ ज्वैलर्स पर इनकम टैक्स की रेड में मिला इतना खजाना, जानकर आंखें फटी की फटी रह जाएगी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN