CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बूंदी : 10 हजार की रिश्वत मांगने वाला दोलतपुरा पटवारी ACB की रडार पर, 5 हजार पहले ही ले चुका था आरोपी

2 महीना ago
in bundi, CRIME
0
Bundi: Dolatpura Patwari, who demanded a bribe of Rs 10,000, is on the ACB's radar; the accused had already taken Rs 5,000.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें पटवारी द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई है। हालांकि ट्रेप की पूरी तैयारी के बावजूद आरोपी पटवारी हाथ नहीं आया, लेकिन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमेरगंज मंडी निवासी लक्ष्मीचंद मीणा ने 22 जनवरी 2026 को एसीबी कोटा को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी खातेदारी भूमि के बंटवारे को ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड में चढ़ाने के लिए हल्का पटवारी रामकिशन मीणा ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। आरोप है कि पटवारी पहले ही 5 हजार रुपए ले चुका था और शेष 5 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

गोपनीय सत्यापन में सही पाए गए आरोप

एसीबी अधिकारियों ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए गोपनीय सत्यापन करवाया। जांच के दौरान पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसमें साफ तौर पर 10 हजार रुपए की मांग और 5 हजार रुपए पहले लेने की बात सामने आई।

ट्रेप की कई बार हुई कोशिश, लेकिन आरोपी नहीं आया हाथ

एसीबी टीम ने 29 और 30 जनवरी को आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए ट्रेप की योजना बनाई। इसके तहत परिवादी को फिनाफ्थलीन पाउडर लगे 5 हजार रुपए दिए गए और पूरी टीम मौके पर तैनात रही। लेकिन हर बार पटवारी ने मिलने का समय बदल दिया या फोन नहीं उठाया। एक बार तो उसने खुद को जयपुर में होने की बात कहकर मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह लंबी छुट्टी पर चला गया, जिससे ट्रेप कार्रवाई सफल नहीं हो सकी।

परिवादी को लौटाए गए 5 हजार रुपए

ट्रेप असफल रहने और आरोपी के लंबे अवकाश पर चले जाने के कारण परिवादी ने अपनी दी गई 5 हजार रुपए की राशि वापस लौटाने का अनुरोध किया। एसीबी ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर राशि वापस परिवादी को सौंप दी।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

इस प्रकरण की एसीबी स्पेशल यूनिट की पुलिस निरीक्षक अनीता वर्मा द्वारा की गई जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर एसीबी ने आरोपी पटवारी रामकिशन मीणा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच उप अधीक्षक पुलिस हरीश भारती को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें – महिला आरक्षण बिल पर जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पदयात्रा रोकी तो भड़का आक्रोश

प्रशासन का सख्त संदेश

एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Next Post
Bundi: ACB files case against Dolatpura Patwari for demanding bribe of Rs 10,000

बूंदी : 10 हजार की रिश्वत मांगने वाले दोलतपुरा पटवारी के खिलाफ ACB ने किया केस दर्ज

Private school operators thanked the Lok Sabha Speaker for implementing rules in the RBSE on the lines of the CBSE.

CBSE की तर्ज पर RBSE में नियम लागू करवाने पर निजी स्कूल संचालकों ने लोकसभा अध्यक्ष का जताया आभार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN