CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

तेज रफ्तार ट्रैक्टर -ट्राली ने कुचला, ससुराल में ईद उल अदहा का पर्व मनाने जा रहा था, हादसे में मौत

12 महीना ago
in BHILWARA, bundi
0
तेज रफ्तार ट्रैक्टर -ट्राली ने कुचला, ससुराल में ईद उल अदहा का पर्व मनाने जा रहा था, हादसे में मौत
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर -ट्राली ने पैदल जा रहे 45 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की कोटा के एमबीएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक तालेड़ा थाना क्षेत्र के जमीतपुरा से अपने ससुराल भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर के पास हथौड़िया गांव में ईद उल अदहा का पर्व मनाने जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को जमीतपुरा निवासी रईस मोहम्मद नागोरी 45 वर्षीय भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर के पास हथौड़िया गांव में ईद उल अदहा का पर्व मनाने जा रहा था। उसकी पत्नी पहले से पीहर (मृतक के ससुराल) में थी, जिसके लिए वे तालेड़ा बाईपास से सांदड़ी बस स्टैंड की और बस पकड़ने जा रहा था, उसी दरमियान ट्रैक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची तालेड़ा थाना पुलिस ने गंभीर घायल रईस मोहम्मद नागोरी को 108 की सहायता से तालेड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रैफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कोटा एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है।

रात होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं होता है, सुबह ईद उल अदहा का पर्व होने की वजह से जिला प्रशासन से अनुमति लेकर रात में ही पोस्टमार्टम करवाने के प्रयास किये जा रहे हैं। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था, उसके एक पुत्र बताया गया है।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
8 youths from Jaipur died due to drowning in Tonk Banas river, 3 were rescued, they had gone for a picnic

टोंक बनास नदी में डूबने से जयपुर के 8 युवकों की मौत, 3 को बचाया, पिकनिक मनाने गए थे

IAS Saumya Jha's idea has become a huge success in Tonk! People are saying, Madam, it's amazing

IAS सौम्या झा के आईडिया ने टोंक में गाडे़ सफलता के झंडे! लोग कह रहे कमाल हो गया मैडम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN