CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

महिला पर अमानवीय अत्याचार, डायन बताकर गर्म सलाखों से दागा, सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया

1 वर्ष ago
in bundi, CRIME
0
Inhuman torture on woman, calling her a witch, burning her with hot rods, shaving her head and taking her around the village
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली थाना इलाके में एक महिला को डायन बताकर घिनौने अत्याचार करने का मामला (A case of heinous atrocities on a woman by calling her a witch) सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित महिला को पेट दर्द की शिकायत थी, जिसे ठीक करने के लिए उसे एक गांव के देवस्थान पर ले जाया गया। यहां उसे कथित तौर पर डायन करार देकर अत्याचारों का शिकार बनाया गया। आरोपियों ने महिला के शरीर को गर्म सलाखों से दागा, उसका सिर मुंडवाया और मुंह कालाकर उसे गांव में घुमाया।

मामला कैसे सामने आया?

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद इस अमानवीय घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी भोपा और अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज (Case registered against accused Bhopa and other associates) कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की पूरी कहानी

पीड़िता के अनुसार, उसे पेट दर्द की समस्या थी, और किसी ने बताया कि गांव में एक देवस्थान है जहां पेट दर्द ठीक हो सकता है। महिला अपने बेटे के साथ उस देवस्थान पर पहुंची, जहां पहले से बाबूलाल रैगर, ताराचंद मीणा, सोनू मीणा और गौरी देवी, हेमराज मीणा, लेखराज मीणा,चेतन मीणा, रामा, छीतर मीणा व 4-5 अन्य मोजूद थे। वहां, बाबूलाल रैगर, सोनू मीणा और गौरी देवी ने कथित देवता का भाव जागृत किया और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया।

यहां पर आरोप है कि आरोपियों ने महिला को पकड़कर उसे डायन बताकर उसके शरीर को गर्म सलाखों से दागा (They caught the woman and branded her as a witch and burned her body with hot bars)। फिर उसका सिर मुंडवा कर उसका मुंह काला किया और उसे पूरे गांव में घुमाया। इसके बाद उसे एक पेड़ से बांधकर एक दिन तक देवस्थान पर रखा गया।

जब महिला की तबीयत में सुधार नहीं हुआ, तो 25 नवंबर की रात को उसे छोड़ दिया गया। आरोपियों ने कहा कि उसे घर ले जाओ अब उसकी तबीयत ठीक हो जाएगी। लेकिन इससे महिला की हालत और बिगड़ गई। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस कार्रवाई

हिंडोली थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है और आरोपी भोपा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिंडोली थाना प्रभारी पवन मीना ने इस मामले की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस ने महिला के बाल काटकर मुंह काला करने और गांव में घुमाने की बात को झूठा बताया है।

यह भी पढ़े:  जोधपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 37.5 लाख रुपए जब्त, ऑनलाइन ठगी के मामले में छापेमारी

पुलिस उपाधीक्षक अजीत मेघवंशी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी भोपा को हिरासत में लिया गया है और जांच की जा रही है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post
Big action by ED in Jodhpur, Rs 37.5 lakh seized, raid in online fraud case

जोधपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 37.5 लाख रुपए जब्त, ऑनलाइन ठगी के मामले में छापेमारी

Serious allegation of bribery on Deputy SP of Dholpur, FIR lodged in Bhiwadi.

धौलपुर : डिप्टी एसपी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, भिवाड़ी में दर्ज हुई FIR

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN