INDIA

सड़क चलते आवारा कुत्ते का बच्चो पर हमला, नही लिया जा रहा कोई ठोस निवारण

CITY NEWS · नवम्बर 30, 2023
Stray dogs attack children while walking on the road, no concrete solution is being taken

देश के विभिन्न हिस्से मे इंसानो पर कुत्तो के हमलो के मामले बढ़ने लगे हैं। हर तरह के कुत्तो आवारा या पालतू का राह चलते इंसानो पर हमले का मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही मध्य प्रदेश के कटनी मे आवारा कुत्ते ने बच्चो को दौड़ाकर काटने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आवारा कुत्ते ने दो बच्चो को अचानक से हमला कर एक को बुरी तरह घायल किया है।

जिले के बरही नगर मे दो नाबालिग बच्चे किसी काम से बाहर जा रहे थे। अचानक एक आवारा कुत्ता उनके सामने आ गया। बच्चे कुत्ते को देखकर बुरी तरह घबरा गए। वहा भागने की कोशिश की पर कुत्ते ने एक बच्चे को दबोच लिया। फिर उसे सड़क पर गिराकर बुरी तरह घायल कर दिया। एक स्कूटी चालक ने आकर कुत्ते को भगाया जिससे उसकी जान बच सकी। कुत्ते के हमले मे बुरी तरह घायल होने के बाद दोनो बच्चो को बरही अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

नगर मे आवारा कुत्तो के हमले से लोगो मे दहशत का माहौल बना है। बच्चो के परिजनो का कहना है मामले की जानकारी नगर परिषद के अधिकारियो को अवगत कराई है। पर अभी तक आवारा कुत्ता नगर मे ही घूम रहा है। इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। देशभर मे कुत्ते के हमलो मे घायल होने या मौत की खबरे इन दिनो बढ़ती चली जा रही हैं। कुछ महीने पहले गाजियाबाद में कुत्ते के काटने से 14 साल के किशोर की मौत हो गई थी। आए दिन सोशल मीडिया पर आम लोगो और कुत्ते का मालिकों के बीच झगड़े का वीडियो वायरल होते रहता है। लोगों की ओर से बार-बार प्रशासन से कुत्तों को लेकर शिकायत की जाती है पर अब तक कोई निवारण नहीं मिल सका है।

और पढ़ें: INDIA

Add New Playlist