CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

पत्नी पसंद की साड़ी नहीं पहनती…, पति ने कर दिया बवाल, थाने पहुंचा मामला, तलाक की नौबत

2 वर्ष ago
in CRIME, INDIA
0
Wife does not wear saree of her choice..., husband created ruckus, matter reached police station, situation of divorce
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां साड़ी पहनाने के चक्कर में पति-पत्नी का रिश्ता तलाक तक पहुंच (Husband-wife relationship reaches divorce due to wearing saree) गया है। पति अपनी पत्नी को मनपसंद साड़ी पहनने के लिए बोलता है। पत्नी जब मनपसंद साड़ी नहीं पहनती है, तो पति घर में क्लेश करता है। आए दिन की इस कहानी ने पत्नी को परेशान कर दिया और वह अपने मायके चली गई। अब मामला परिवार परामर्श केंद्र पंहुच गया है। जहां बीते रविवार को दोनों की काउंसलिंग की गई।

बतादें कि जनपद आगरा की रहने वाली युवती की शादी जनपद हाथरस के रहने वाले युवक से हुई थी। दोनों का विवाह 8 महीने पूर्व हुआ था। हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी बड़े धूमधाम से संपन्न हुई थी। पति ने परिवार परामर्श केंद्र में बताया कि वह अपनी पत्नी ने बेइंतेहा मोहब्बत करता है। पति ने कहा कि वह चाहता है की पत्नी उसकी पसंद की ही साड़ी पहने (Wife should wear saree of her choice), पति को साड़ी में पत्नी को देखकर बेहद प्रसन्नता होती है।

दूसरी तरफ पत्नी ने कहा कि वह अधिकतर पति के पसंद की ही साड़ी पहनती है। कभी-कभी जब अपनी पसंद की साड़ी पहनती है, तो पति नाराज हो जाता है। नाराज होकर पति खरी-खोटी सुनाने लगता है, इसी बात को लेकर दोनों में झगड़े होना शुरू हो गए। एक दिन पति के ज्यादा गुस्सा करने पर 2 महीने पहले वह मायके वापस आ गई।

यह भी पढ़े: पत्नी ने मांगी 10 रुपये वाली लिपस्टिक, पति 30 वाली ले आया, महिला रूठकर गई मायके, पुलिस को दी रिपोर्ट

मायके आने के बाद पत्नी ने पुलिस से पति की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया। परिवार परामर्श केंद्र में मामला आने के बाद काउंसलर डॉ. अमित गौड ने दोनों की काउंसलिंग की। डॉ. अमित गौड ने कहा कि एक अजीब मामला आया है। पति चाहता है कि पत्नी उसकी पसंद की ही साड़ी पहने। युवक मानसिक रूप से बीमार है या वह पत्नी को अति प्रेम करता है। दोनों को समझाया गया है। दोनों में समझौता भी हो गया है। खैरियत जानने के लिए अगली तारीख दी गई है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Woman constable and head constable in Kota accused of illegal extortion of Rs 7 lakh, police engaged in investigation

कोटा में महिला कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पर 7 लाख की अवैध वसूली का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

23 new state spokespersons and 14 panelists announced in Rajasthan BJP, they will have big responsibilities - see list

राजस्थान BJP में 23 नए प्रदेश प्रवक्ता और 14 पेनलिस्ट की घोषणा, इन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी- देखें सूची

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN