CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी सहित तीन की मौत, शादी समारोह में शामिल होने आए थे मृतक

2 वर्ष ago
in bundi
0
Three including mother and daughter died due to lightning, the deceased had come to attend a wedding ceremony.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले के दबलाना थाना इलाके में धाभाइयो का नयागांव के रघुनाथपुरा गांव में देर रात मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से मकान के मलबे में दबने से मां बेटी सहित सहित तीन लोगों की मौत (Three people, including mother and daughter, died after being buried under the debris of their house due to lightning) हो गई। बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जबकि बच्चा भी चोटिल हुआ है। हादस रात्री 1ः30 बजे होना बताया जा रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब ये लोग सो रहे थे। हादसे की सूचना पर नायब तहसीलदार भुपेन्द्र सिंह हाड़ा भी रात्री को ही मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

ये सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए दबलाना थाना इलाके के रघुनाथपुरा ग्राम पंचायत के धाभाइयों का नयागांव आएं थे। सभी लोग शादी समारोह से थोड़ी दूर स्थित प्रभुलाल गुर्जर के मकान में ठहरे हुए थे। इस हादसे में प्रभुलाल गुर्जर के दामाद बाबूलाल, बेटी करमा बाई, नाती दिव्या की मौत हो गई जबकि प्रभुलाल गुर्जर के की पत्नी हिरा बाई गंभीर घायल हुई है। हादसे के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

रात्री 1ः30 बजे जैसे ही मकान पर आकाशीय बिजली गिरी, पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की पट्टीयां टूटकर गिर गई, जिससे ये लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में 4 साल की मासूम दिव्या और उसकी 30 वर्षीय मां की भी मौत हुई है। मृतका अपनी पीहर के गांव में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आई थी।

दबलाना थाना अधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को रात 2 बजे के करीब मिली थी और इसके कुछ पहले ही यह घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि दो मंजिला मकान है, जिस पर यह आकाशीय बिजली गिरी थी। घटना के समय सभी लोग सो रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंचकर सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर तीन जनों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं इस हादसे में एक गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार चल रहा है। एक बच्चें लखन के मामूली चोटे आई है।

यह भी पढ़े: डॉक्टर पत्नी को दो प्रेमियों के साथ रंगरेलियां मनाते पति ने होटल में पकड़ा, जमकर पीटा, वीडियो वायरल

एसएचओ मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि गोरस्या खेड़ा निवासी 30 वर्षीय करमा पत्नी महावीर गुर्जर, उसकी चार वर्षीय बेटी दिव्या और बूंदी का गोठड़ा निवासी 45 वर्षीय बाबूलाल पुत्र शोकरण गुर्जर की मौत हुई है। जबकि 52 वर्षीय रघुनाथपुरा निवासी हीराबाई पत्नी प्रभुलाल गुर्जर गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मृग दर्ज कर लिया है। मृतको का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Intensive campaign of Electricity Corporation in Bundi: 1432 illegal connections removed, Rs 41.50 lakh recovered
bundi

बूंदी में विद्युत निगम का सघन अभियान: 1432 अवैध कनेक्शन हटाए, 41.50 लाख रुपये की वसूली

फ़रवरी 14, 2026
Demand raised to convert Bundi bus stand into a mini-secretariat; memorandum submitted to Deputy CM Bairwa.
bundi

बूंदी बस स्टैंड को मिनी सचिवालय बनाने की मांग, कोर्ट परिसर स्थानांतरण का भी उठा मुद्दा, डिप्टी सीएम बैरवा को सौंपा ज्ञापन

फ़रवरी 2, 2026
Horrific road accident on Bundi-Dablana road, bike rider dies after being hit by pickup
bundi

बूंदी-दबलाना मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जनवरी 23, 2026
Next Post
Maruti's new Swift launched, ex-showroom price of Rs 6.50 lakh, will run 25 km in 1 liter

लॉन्च हुई Maruti की नई Swift, 6.50 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत, 1 लीटर में दौड़ेगी 25 किमी

He shot his mother, then killed his wife with a hammer, threw 3 children from the roof, after killing 5, the young man committed suicide!

मां को मारी गोली, फिर हथौड़े से पत्नी को दी मौत, 3 बच्चों को छत से फेंका, 5 मर्डर के बाद युवक ने की खुदकुशी!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN