CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जिनकी खुद की गारंटी नहीं थी, वह गारंटियां दे रहे थे, कांग्रेस झूठ और लूट तक सीमित- भजन लाल शर्मा

2 वर्ष ago
in bundi
0
Those who did not have their own guarantees were giving guarantees, Congress is limited to lies and loot - Bhajan Lal Sharma
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

-मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बिरला के समर्थन में किया रोड शो

बूंदी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि कांग्रेस झूठ और लूट तक सीमित (Congress limited to lies and loot) है। उन्होंने प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण ERCP और कोटा एयरपोर्ट (Kota Airport) जैसी कई परियोजनाओं को अटकाने और लटकाने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिनकी खुद की गारंटी नहीं थी, वे विधानसभा चुनाव के तीन माह पहले गारंटी बांटते फिर रहे थे। वे बूंदी में भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला (BJP candidate Om Birla) के प्रचार के दौरान आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी (Deputy CM Diya Kumari) के साथ बूंदी में रोड शो करने के बाद आजाद पार्क में आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भजन लाल शर्मा ने कहा कि कोरोना के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित भाजपा के सभी सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि जनता की सेवा कर रहे थे, उस समय कांग्रेस मिड डे मील घोटाला कर रही थी। पेपर लीक कर युवाओं के सपने उजाड़ने का काम भी कांग्रेस ने किया। हम पेपर लीक में चीटिंग करने वालों की सेंचुरी लगाने वाले हैं, जल्द ही पेपर लीक करने वालों की गिरफ्तारियां भी शुरू होंगी। मुख्यमंत्री ने घोटालेबाजों को चुनौती देते हुए कहा कि तैयार हो जाइए, जल्द पता चल जाएगा कि घोटाले करने का अंजाम क्या होता है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में बड़ा परिवर्तन हुआ है। धारा 370 हटी, राम मंदिर का निर्माण हुए, ऐतिहासिक कानून बने, दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी। राजस्थान की सरकार भी अपने घोषणा पत्र के 45 प्रतिशत वादे पूरे कर चुकी है। ईआरसीपी में राजस्थान और मध्यप्रदेश के विवाद को समाप्त कर समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। कोटा एयरपोर्ट की जमीन उपलब्ध करवाने के लिए राशि जमा करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ घोषणाओं का जिक्र करती है, उन्हें पूरा करने की फिक्र नहीं करती। भाजपा चिंता करती है क्यों कि हमें उन घोषणाओं को पूरा करना होता है।

बूंदी में ऐतिहासिक रोड शो, आशीर्वाद देने उमड़ा जनसैलाब
भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में सोमवार को बूंदी में आयोजित रोड शो ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की उपस्थिति में आयोजित रोड शो में बिरला को आशीर्वाद देने के लिए बूंदी का जनसमुदाय उमड़ पड़ा। बिरला, शर्मा और दीयाकुमार ने भूरा गणेश जी मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद रोड शो की शुरूआत की। उनके स्वागत के लिए बूंदी की सड़कें खचाखच भरी हुई थीं। मोदी-मोदी के नारों की गूंज के बीच चहुंओर से पुष्पवर्षा हो रही थी।

यह भी पढ़े : दस साल मीठी गोलिया बांटने के सिवाय कुछ नही किया – गुंजल

युवाओं में तो उत्साह था ही, महिलाएं और वरिष्ठजन भी बिरला को आशीष देने स्वतः ही घरो से बाहर निकले। रोड शो जहां भी गया, उसकी भव्यता को देख लोग वहीं रूक गए। जीप में सवार बिरला, शर्मा और दीया कुमारी भी सबका अभिनंदन स्वीकार करते हुए चल रहे थे। अहिंसा सर्किल, इंद्रा मार्केट, कोटा रोड, हंसा देवी मंदिर होते हुए रोड शो आजाद पार्क पहुंच कर समाप्त हुआ। भीड़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि करीब एक किमी लम्बे रोड शो को पूरा होने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Allegations of illegal road construction in Bundi raise anger among residents, and questions about action taken
bundi

बूंदी में सड़क परअवैध निर्माण का आरोप, कॉलोनीवासियों में आक्रोश, कार्रवाई पर उठे सवाल

मार्च 10, 2026
110 Indian students stranded at Iran's Urmia University are safe, Indian Embassy reports relief
bundi

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में फंसे 110 भारतीय छात्र सुरक्षित, भारतीय दूतावास ने दी राहत की खबर

मार्च 10, 2026
An eighth-grade student returning from an exam in Bundi was drugged and gang-raped; a case was registered under the POCSO Act.
bundi

बूंदी में परीक्षा देकर लोट रही 8वीं की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

फ़रवरी 28, 2026
Next Post
Candidates are monitoring EVM machines in Sikar, sitting in the control room and keeping an eye on every activity.

सीकर में EVM मशीनों की निगरानी करवा रहे प्रत्याशी, कंट्रोल रूम में बैठकर हर गतिविधि पर रख रहे नजर

Loot of Rs 71 lakh from Gram Sevak in Muhanna, A category blockade imposed in Jaipur city

ग्राम सेवक से मुहाना में 71 लाख की लूट, जयपुर शहर में कराई A श्रेणी की नाकाबंदी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN