CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

बरसात ने मचाया हाहाकार, बने बाढ़ के हालात, पानी के तेज बहाव में पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर पलटी

2 वर्ष ago
in bundi
0
Rain created havoc, flood situation created, police jeep went out of control and overturned due to strong flow of water.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले में मौसम ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है, यहां अल सुबह से बारिश का दौरा जारी है। बूंदी शहर में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। शहर में हालात अस्त-व्यस्त हो चुके हैं। बूंदी में आज सुबह 8 बजे से शाम 5बजे तक 109 एमएम (करीब 4 इंच से ज्यादा) बारिश रिकोर्ड हुई है। शहर के नवल सागर तालाब (Naval Sagar Talab) लबालब हो चुका है सड़कों पर दो-तीन फीट पानी भरा हुआ है। नवल सागर तालाब से पानी की निकासी के चलते सदर बाजार, चौमुखा बाजार और नागदी बाजार में तेज रफ्तार में पानी बह रहा है। करीब 3 फीट तक बहता पानी कई दुकानों में घुस चुका है। इधर जेतसागर तालाब (Jetsagar Talab) से भी पानी की निकासी जारी है, दोनों तालाबों का पानी जेत सागर के नाले में आकर मिलता है जिसके चलते जवाहर कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, शास्त्री नगर, दरेशाह कॉलोनी, पुलिस लाइन रोड आदि जलमग्न हो गए हैं। इन कॉलोनियों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। कई लोगों के घरों में पानी भर चुका है लोग घरों में कैद है।

पानी के तेज बहाव में पुलिस थाने की जीप अनियंत्रित होकर पलटी
वहीं, गुरूवार अल सुबह देई खेड़ा पुलिस थाने की जीप (jeep of dei kheda police station) पानी के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर महावीर कॉलोनी के नाले में पलट गई (overturned in the drain), इसमें एसएचओ सहित दो पुलिस के जवान सवार थे। तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। बतादंे की किसी मुकदमे में डॉक्टर की राय लेने देई खेड़ा पुलिस बूंदी आई थी, वापस लौटते समय सड़क पर पानी भरा होने के चलते नाला नजर नहीं आया। पुलिस की जीप नाले में पलटने की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस व लाइन से अतिरिक्त जाप्ता बुलाकर क्रेन की सहायता से जीप को बाहर निकाला गया। पुलिस अधिकारी और जवान सकुशल बाहर निकलने से पुलिस ने राहत की सांस ली।

इन इलकों मे भी हालात खराब
शहर के छत्रपुरा और देवपुरा में भी कई बस्तियों में पानी भर चुका है। छत्रपुरा मेन रोड पर पानी नदी की तरह बह रहा है। यहां भी लोग घरों में कैद है। इधर नैनवां रोड श्योपुरिया की बावड़ी इलाके में पानी ही नजर आ रहा है। कई बस्तियां जलमग्न हो चुकी है।

एडीएम ने लिया हालात का जायजा
भारी बारिश के चलते बूंदी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर घनश्याम शर्मा ने जेत सागर और नवल सागर तालाब का अवलोकन करने के साथ ही महावीर कॉलोनी, नैनवा रोड, और अन्य जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्र से दूर रहने और सावधानी बरतने की अपील की। लगातार मूसलाधार बारिश के चलते जिले के कई गांवों का शहर से संपर्क कट चुका है, कई रास्ते बंद हो चुके हैं।

यह भी पढ़े: हाईकोर्ट ने कहा- पुलिस और बजरी माफिया मिले हुए हैं, CBI 60 दिन में करें टोंक में हुए हत्याकांड की जांच

आकाशीय बिजली गिरने से स्कूल भवन में दरार
इधर, जिले के हिंडोली उपखंड के गुड़ा गोकुलपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से स्कूल भवन में दरार आ गई। स्कूल भवन में रखें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। हालांकि इसमें किसी प्रकार की कोई कहानी नहीं हुई है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Three men stand side by side outside a faded, mural-painted building with a barred entrance and wall-mounted air conditioners.
bundi

बूंदी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते सखावदा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

मई 7, 2026
Stray dog ​​menace 10-year-old boy mauled to death, Birla expresses condolences
bundi

आवारा श्वानों का खौफ: 10 वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, बिरला ने जताई संवेदना

मई 4, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Next Post
Brother-in-law and brother-in-law entered the victim's house and beat her, police did not take action even after 20 days

पीडिता के घर में घुसकर देवर और जेठ ने की मारपीट, 20 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्यवाही

Tonk police provided financial assistance worth lakhs after the death of Langri of the police station. Message of humanity.

Tonk पुलिस ने थाने के लांगरी की मौत के बाद लाखों की आर्थिक सहायता कर दिया मानवता का संदेश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN