CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

Tonk पुलिस ने थाने के लांगरी की मौत के बाद लाखों की आर्थिक सहायता कर दिया मानवता का संदेश

2 वर्ष ago
in tonk
0
Tonk police provided financial assistance worth lakhs after the death of Langri of the police station. Message of humanity.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

टोंक, (राहुल राजवंशी)। राजस्थान के टोंक जिले की पुलिस ने मानवीय आत्मीयता की मिसाल पेश की है, जिसकी चहूंओर प्रशंषा की जा रही है। वैसे तो लोग पुलिस की कार्यशैली को लेकर अक्सर सवाल उठाते रहते हैं। पुलिस में भी मानवता कूट-कूट कर भरी हुई है, लेकिन अपनी ड्यूटी और फर्ज के आगे कई बार उन्हें कठोर निर्णय भी लेने पड़ते हैं, जिसे लोग कई बार गलत समझ बैठते हैं। इस बीच जिले के पुरानी टोंक थाने से एक खबर निकल कर सामने आई है। जिसकी हर तरफ प्रशंषा हो रही है।

दरअसल, पुरानी टोंक थाने में तैनात कुक (लांगरी) धर्मराज गुर्जर पुत्र घासीराम गुर्जर की कुछ दिन पूर्व बीमारी के कारण अकासमिक मृत्यु (Sudden death) हो गई थी। मृतक के छोटे-छोटे बच्चे होने और आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी थाना अधिकारी सहित पुलिस के अन्य पुलिसकर्मियों को लगी तो उन्होंने इस पीड़ा दायक समय में इस परिवार की सहायता करने का बीड़ा उठा लिया।

थाना अधिकारी उदयवीर सिंह का कहना है कि पुरानी टोंक थाने में तैनात धर्मराज गुर्जर मेस इंचार्ज (Dharamraj Gurjar mess incharge posted in Old Tonk police station) था, उसकी बीमारी के कारण असमय मृत्यु हो गई। उसकी पारिवारिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी मिलने पर स्टाफ के सभी लोगों ने मिलकर तय किया कि किसी न किसी रूप में हमारे पुलिस परिवार के सदस्य की मदद की जाए। जिसपर सभी ने मिलकर करीब दो लाख 25 हजार रुपए की राशि स्टाफ के सदस्यों और भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से एकत्रित की। इसी प्रकार मृतक के परिजनों के खाते में भी ऑनलाइन माध्यम से 1 लाख 30 हजार रुपए से अधिक की राशि आर्थिक सहयोग के रूप में जमा हो चुकी है और भी लोग मदद के लिए आगे आ रहे है। लोग इसे पुलिस का नवाचार कह रहे है। थाना पुलिस के इस मानवीय कार्य को देखते हुए गुर्जर समाज सहित अन्य समाजों के लोगो ने भी पुलिस की भूरि भूरि प्रशंषा की है।

यह भी पढ़े: पीडिता के घर में घुसकर देवर और जेठ ने की मारपीट, 20 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्यवाही

गुरुवार को थाना अधिकारी उदयवीर सिंह मय थाना स्टाफ के मृतक के घर पहुंचे और मृतक के आश्रितों को दो लाख 25 हजार रुपए नगद राशि सोपी। इस प्रकार कुल 3 लाख 55 हजार से अधिक की राशी सहयोग स्वरूप प्राप्त (A total amount of more than Rs 3 lakh 55 thousand was received as support) हो चुकी है। इस मौके पर एसआई रामेश्वर शर्मा, प्रदीप साहू, रामफूल, हेड कांस्टेबल शिवजी राम यादव, घनश्याम कांदला, शंकर चौधरी, हनुमान गुर्जर, हरिकिशन, राजेश मीणा, बलराम चौधरी सहित महिला स्टाफ मौजूद रहे।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Naresh Meena made a big announcement as soon as he came out of jail, Jankranti Yatra will start in Rajasthan, tension of Congress and BJP increased
POLITICS

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान, राजस्थान में शुरू होगी जनक्रांति यात्रा, कांग्रेस-भाजपा की बढ़ी टेंशन

जुलाई 20, 2025
IAS Saumya Jha's idea has become a huge success in Tonk! People are saying, Madam, it's amazing
AJMER

IAS सौम्या झा के आईडिया ने टोंक में गाडे़ सफलता के झंडे! लोग कह रहे कमाल हो गया मैडम

जून 14, 2025
8 youths from Jaipur died due to drowning in Tonk Banas river, 3 were rescued, they had gone for a picnic
JAIPUR

टोंक बनास नदी में डूबने से जयपुर के 8 युवकों की मौत, 3 को बचाया, पिकनिक मनाने गए थे

जून 10, 2025
Next Post
25th Padyatra reached Diggi from Madhya Pradesh, Shri Kalyanji Maharaj's Lakhi Fair ended with flag hoisting.

मध्यप्रदेश से डिग्गी पहुंची 25वीं पदयात्रा, ध्वज चढ़ाने के साथ हुआ श्री कल्याणजी महाराज के लक्खी मेले का समापन

Medical services will remain halted for 24 hours, Kendall March today, IMA and serving doctors association gave memorandum

चिकित्सा सेवाएं 24 घंटे रहेगी ठप्प, केंडल मार्च आज, IMA एवं सेवारत चिकित्सक संघ ने दिया ज्ञापन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN