CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

जानलेवा हमले में प्रधान पति, पुत्र और भतीजा घायल, आधा दर्जन हमलावरों ने कुल्हाड़ी,सरिये से किया हमला

2 वर्ष ago
in bundi
0
Pradhan's husband, son and nephew injured in deadly attack, half a dozen attackers attacked with axe, rods
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

बूंदी। जिले के नमाना थाना क्षेत्र में बूंदी पंचायत समिति प्रधान पति, पुत्र और भतीजे पर जानलेवा हमला किया गया है। हमले में प्रधान पति सत्यनारायण मीणा सहित तीन जने घायल हुए हैं। सिर पर किये कुल्हाड़ी से वार से प्रधान पति सत्यनारायण मीणा गंभीर घायल हुए है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप जड़ते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस ने दोनो पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरियादी के देवराज अनुसार बुधवार सुबह 7 बजे करीब किसी विवाद को लेकर आरोपी धन्नालाल, गिर्राज, प्रेम शंकर, रामस्वरूप, सुरेश, सिंटू, संतोष बाई, प्रेम बाई, खुशबू बाई निवासी कुम्हारिया द्वारा एक राय होकर कुल्हाड़ी, सरिया और लाठियां से हमला करने का आरोप लगाया है

घायल सत्यनारायण के भतीजे देवराज पुत्र गोकुल निवासी कुम्हारिया ने बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे के करीब उक्त आरोपी उसकी काकी छोटा बाई के साथ गाली गलौज व हाथापाई कर रहे थे, काकी की आवाज सुनकर काका सत्यनारायण मीणा व मेरा चचेरा भाई अनिल मीणा, हेमराज छूडाने गए तो आरोपियों द्वारा काका सत्यनारायण मीणा पर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया जिससे सिर में गहरी चोट लगने से सत्यनारायण मीणा मौके पर ही जमीन पर गिर कर बेहोश हो गए। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुके और उन्होंने सरिये से कंधे, फसली और पीठ पर व पैरों पर मारपीट करते रहे। बीच बचाव कर रहे अनिल व हेमराज पर भी कुल्हाड़ी व सरिये से हमला किया जिससे अनिल अचेत होकर गिर गया और गिरने के बाद भी आरोपी मारपीट करते रहे, गांव के लोग इकट्ठे होने पर आरोपी मौके से भाग गये। फिलहाल, तीनो घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां, उनका उपचार चल रहा है।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर गिर्राज मीणा ने बछड़ी का विवाद बताते हुए नमाना थाना पुलिस को रिपोर्ट देकर एक पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने क्रोस केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।

यह भी पढ़े: स्पा सेन्टर पर मसाज की आड़ में चल रहा था वेश्यावृत्ति का गोरखधंधा, 5 विदेशी महिलाओं सहित 8 गिरफतार

प्रधान परिवार पर हुए हमले की सूचना पर पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा, रामगंज बालाजी सरपंच रामलाल सैनी, कांग्रेस नेता मनवीर सिंह जिला अस्पताल पहुँचे ओर घटनाक्रम की जानकारी लेकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

‘Bundi Mobile & Electronics’ offers gifts and heavy discounts; household furniture is also available.
bundi

बूंदी मोबाईल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ पर उपहार और भारी छूट,घरेलू फर्नीचर भी उपलब्ध

नवम्बर 7, 2026
Crowds of customers flock to Patodi Enterprises in Bundi; high demand for smart and premium appliances.
bundi

बूंदी के पाटोदी एंटरप्राइजेज पर उमड़ा ग्राहकों का हुजूम, स्मार्ट और प्रीमियम अप्लायंसेज की भारी मांग

नवम्बर 7, 2026
Alleged illegal abortion of a six-month-old fetus! Questions raised against a private hospital following a rape case; police seek full records.
bundi

छह माह के गर्भ का कथित अवैध गर्भपात! दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल पर भी उठे सवाल, पुलिस ने मांगा पूरा रिकॉर्ड

अगस्त 8, 2026
Next Post
Barmer: Collector Tina Dabi raids spa center, boys and girls caught in objectionable condition

Barmer : कलेक्टर टीना डाबी का स्पा सेंटर पर छापा, लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े

Pratapgarh CO Life imprisonment to all 10 culprits of Zia-ul-Haq murder case, historic decision of CBI court

प्रतापगढ़ CO जिया-उल-हक हत्याकांड के सभी 10 दोषियों को उम्रकैद, CBI कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN