CITY NEWS RAJASTHAN
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME
No Result
View All Result
CITY NEWS RAJASTHAN
No Result
View All Result

कोटा में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, नियमों की अवहेलना पर जुर्माना और रजिस्ट्रेशन रद्द करने की चेतावनी

2 वर्ष ago
in INDIA, KOTA
0
New guidelines issued for coaching institutes in Kota, warning of fine and cancellation of registration for violation of rules.
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

देशभर में इंजीनियर और डॉक्टर बनाने वाली एजुकेशन सिटी कोटा (Education City Kota) में भी कोचिंग गाइडलाइन (Coaching guidelines) को लेकर जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं। अब सभी कोचिंग संस्थानों और हॉस्टल संचालकों को केंद्र सरकार की गाइडलाइन की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए है। दअरसल, कोटा में कोचिंग स्टूडेंटस सुसाइड मामलों में हो रही बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार की ओर से हाल में कोचिंग के संबंध में गाइडलाइन जारी की थीं, इसको लेकर कोटा जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी (Kota District Collector Dr. Ravindra Goswami) ने आदेश जारी कर दिए हैं।

इसके तहत सभी कोचिंग संस्थानों और हॉस्टल संचालकों को केंद्र सरकार की गाइडलाइन की पालना करने की हिदायत दी गई है। इसके पहले 28 फरवरी को हायर एजुकेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार ने आदेश जारी किए थे। इसमें केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2000 के तहत गाइडलाइन फॉर रजिस्ट्रेशन रेगुलेशन कोचिंग सेंटर 2024 (Guidelines for Registration Regulation Coaching Center 2024) की पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे जिसके तहत 16 साल की उम्र से कम विद्यार्थियों को कोचिंग में प्रवेश नहीं देने और कक्षा दसवीं के बाद ही विद्यार्थियों को संस्थानों में प्रवेश देने के लिए निर्देशित किया है।

एक दिन में 5 घंटे से अधिक की क्लास नहीं
गाइडलाइन के अनुसार 50 से अधिक बच्चों के प्रवेश वाले संस्थान को कोचिंग माना जाएगा। बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह की व्यवस्था रखनी होगी, कोचिंग में रजिस्टर्ड विद्यार्थियों के अनुसार उपयुक्त स्थान होना जरूरी है। विद्यार्थी के स्कूल समय के दौरान कोचिंग नहीं की जा सकेगी। इसके अलावा कोचिंग संस्थानों की गाइडलाइन के तहत एक दिन में 5 घंटे से अधिक की क्लास नहीं (No classes more than 5 hours) लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा क्लास सुबह जल्दी और देर शाम तक संचालित नहीं की जाएगी।

10 वीं के बाद ही प्रवेश दें
16 साल की उम्र या दसवीं की क्लास पूरी करने के बाद ही विद्यार्थी को प्रवेश दिया जाए। प्रवेश के तहत विद्यार्थियों को अन्य विकल्प भी बताए जाएं। इनमें मेडिकल और इंजीनियरिंग एंट्रेंस के अलावा विद्यार्थी किस फील्ड में अच्छा कर सकता है, यह भी जानकारी देनी होगी। उसे हर फील्ड के करियर ऑप्शन भी बताने होंगे। सार्वजनिक अवकाश और त्यौहार पर कोचिंग संस्थान को छुट्टी देनी होगी।

यह भी पढ़े: कोटा सिटी SP डॉ.अमृता दुहन ने देर रात हॉस्टल वालों की लगाई क्लास, कोचिंग स्टूडेंट्स से की बात

नियमो की पालना नहीं करने पर होगी ये कार्रवाई
आदेश में कहा गया है कि नियमों की अवहेलना करने वाले कोचिंग संस्थानों पर पहली बार 25 हजार का जुर्माना (Fine) लगाया जाएगा। वहीं, दूसरी बार नियम की अनदेखी करने पर एक लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है। अगर तीसरी बार गाइडलाइन की अवहेलना होती है, तो संस्थान का रजिस्ट्रेशन रद्द (Registration canceled) करने की चेतावनी दी गई है।

सिटी न्यूज़ राजस्थान चैनल को फॉलो करें।

Related Posts

Two men sitting on chairs against a pale yellow wall; left man wears a maroon patterned shirt, right man wears a light blue shirt.
BARAN

अटरू: 50 हजार लेते संविदाकर्मी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी 60 हजार की रिश्वत

अप्रैल 29, 2026
Rana Pratap - Jawahar Sagar and Kota Barrage will undergo improvement works, costing Rs 225 crore.
bundi

राणा प्रताप – जवाहर सागर और कोटा बैराज में होंगे सुधार कार्य, 225 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अप्रैल 27, 2026
Kota: Honeytrap gang busted; 6 accused, including 2 women, arrested; blackmail worth lakhs exposed
CRIME

Kota: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश; 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ब्लैकमेलिंग का खुलासा

अप्रैल 25, 2026
Next Post
Announcement of new executive of BJP in Rajasthan, these 30 leaders including Narayan Panchariya got big responsibility

राजस्थान में BJP की नई कार्यकारिणी की घोषणा, नारायण पंचारिया समेत इन 30 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Prostitution busted in Dungarpur, a minor and 2 girls detained from Lakshadweep Enclave Hotel, manager also caught

डूंगरपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़, लक्षदीप एनक्लेव होटल से एक नाबालिग और 2 युवतियां डिटेन, मैनेजर भी पकड़ा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT
CITY NEWS RAJASTHAN

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • INDIA
  • RAJASTHAN
  • POLITICS
  • JAIPUR
  • KOTA
  • JODHPUR
  • BHARATPUR
  • UDIAPUR
  • AJMER
  • BIKANER
  • CRIME

© 2020 CITY NEWS RAJASTHAN